Itarsi News: इटारसी में कोरोना का ब्लास्ट, 50 पॉजिटिव, एक की मौत, प्रशासन हुआ सख्त

itarsi, corona

इटारसी, राहुल अग्रवाल। होशंगाबाद (hoshangabad) जिले का सबसे बड़ा कोरोना हॉटस्पॉट (corona hotspot) इटारसी (itarsi) है। पिछले साल जिले के सबसे ज्यादा मामले इटारसी में ही निकले थे। अब जब कोरोना ने जोरदार वापसी की है। तो इटारसी में मरीज मिलने की भी शुरुआत हो चुकी है। आज कोरोना का सबसे बड़ा ब्लास्ट हुआ है। जहाँ 50 पॉजिटिव केस (positive case) के साथ एक रेलवे कर्मचारी (railway worker) की मौत (death) भी हुई है। बढ़ते कोरोना मरीजो की संख्या को देखते हुए प्रशासन भी आज सख्त नजर आया। आगे मरीजों के बढ़ते मामले देख प्रशासन और शासन सख्त निर्णय ले सकता है।

itarsi, corona

itarsi, corona

अगर इटारसी में कोरोना पाॅजिटिव की रफ्तार नहीं रूकी तो लाॅकडाउन लगने की भी संभावना बन सकती है। आज होली के पर्व पर हुड़दंग न हो और लोग होली अपने घरों में ही मनाये इसके लिए पुलिस प्रशासन भी सुबह से शहरो में गश्त कर रहा है। खुद टीआई ओर एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी स्थानीय जयस्तंभ चौक पर बैठकर व्यवस्था का जायजा ले रहे है।

यह भी पढ़ें.. Holi 2021: पीएम मोदी, सीएम शिवराज समेत अन्य नेताओं ने ट्वीट कर दी होली की शुभकामनाएं

रेलवे का बड़ा जंक्शन होने की वजह से यहां बाहर से आने वालों का भी बड़ा आंकड़ा होता है। ज्यादातर लोग महाराष्ट्र से  आने के बाद भी अपनी ट्रेवल हिस्ट्री छुपाते है। जिससे स्थिति गंभीर बनती है। साथ ही जो लोग टेस्ट कराने के बाद पॉजिटिव आते है वो बाद में फ़ोन बन्द कर लेते है। ऐसे में संक्रमण फैलने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews