Holi 2021: पीएम मोदी, सीएम शिवराज समेत अन्य नेताओं ने ट्वीट कर दी होली की शुभकामनाएं

Holi

Holi

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। देशभर  में आज रंगोत्सव (holi) मनाया जा रहा है। हालांकि होली के रंगों को कोरोना (corona) के कहर ने कुछ फीका कर दिया है। ऐसे में सभी होली की शुभकामनाएं (best wishes) देते हुए एक-दूसरे को प्रेम भरे संदेश भेज रहे हैं। इसी सिलसिले में नेताओं (leaders) ने भी ट्वीट (tweet) कर सभी को होली की शुभकामनाएं दी हैं।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने होली की बधाई देते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ” आज परिवार के साथ पन्ना में हूं। सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं। मैंने जो संकल्प लिया था उसी को पूरा करते हुए आज मैंने बरगद का पौधा लगाया है। आग्रह है कि आप सब भी इस शुभ अवसर पर पौधारोपण करें।”

देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लिखा, ” होली के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं। होली रंगों का त्योहार है और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने का त्योहार है। यह पर्व जीवन में खुशी, उत्साह का संचार करता है।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने होली की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, ” आप सभी को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं। आनंद, उमंग, हर्ष, उल्लास का यह त्योहार सभी के जीवन में जोश और नई ऊर्जा का संचार करे।”

यह भी पढ़ें.. School को लेकर अब 31 मार्च को होगा फैसला, कोरोना को ध्यान में रखकर लिया जाएगा निर्णय

गृह मंत्री अमित शाह ने भी होली की बधाई दी। उन्होंने कहा,” रंग-उमंग, एकता और सद्भावना का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और सौभाग्य लाए।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट करके लिखा, “होली के पर्व पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। रंगों का ये त्योहार सभी के जीवन में हर्ष उल्लास उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि लाए।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews