Jabalpur News : इनामी बदमाश बन गया भिखारी, अमरकंटक में मांग रहा था भीख, गिरफ्तार

Jabalpur News : इनामी बदमाश बन गया भिखारी, अमरकंटक में मांग रहा था भीख, गिरफ्तार

जबलपुर, संदीप कुमार।  करीब एक साल पहले दो लोगों को चाकू मारकर फरार हुए बदमाश की हालात इतनी खराब हो गई थी कि उसे जीवन जीने के लिए भिखारी बनना पड़ा गया। एक साल पहले जबलपुर में वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अमरकंटक में फरारी काटते हुए भीख मांगकर गुजर-बसर कर रहा थी जिसे की ग्वारीघाट पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

जबलपुर पुलिस के मुताबिक 14 दिसंबर 2020 को छोटा फुहारा निवासी अंकित विश्वकर्मा की जलेबी दुकान पर मुकेश दुबे 40 वर्ष जो कि नगर निगम में काम करता है उसकी जलेबी उधार लेने की बात पर बधैया मोहल्ला निवासी नीलू उर्फ नीलेश गोस्वामी से विवाद हो गया।  जान से मारने की धमकी देते हुये नीलेश ने धारदार हथियार से हमला कर मुकेश दुबे को घायल कर दिया, रिपोर्ट पर थाना गोहलपुर में अपराध क्रमांक 843/2020 धारा 324,294,506, भादवि का कायम कर आरोपी की तलाश की जा रही थी।

ये भी पढ़ें – शराबी कार चालक ने युवक पर किया चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार, घायल भर्ती

आरोपी नीलेश ने इसी तरह 14 दिसंबर 2020 को ही रात लगभग 10-15 बजे शुभम डेरी संचालक सौरभ अग्निहोत्री निवासी धोबी मोहल्ला पर दूध के लेन-देन की बात को लेकर चाकू से हमला कर पेट एवं पसली मे चोट पहुंचाकर भाग गया, सौरभ अग्निहोत्री को दोस्तों द्वारा जबलपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था । रिपोर्ट पर थाना गोहलपुर में नीलू गोस्वामी के विरूद्ध धारा 307 ,294 भादवि का अपराध पजीबद्ध कर निलेश गोस्वामी की गिरफ्तारी हेतु संभावित स्थानों पर दबिश दी गई, जिसके पकड़े न जाने पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा ने 7 हजार रुपए का इनाम घोषित किया।

ये भी पढ़ें – Dhar : आईपीएल में सट्टा खेलते 5 लोग गिरफ्तार, लैपटॉप सहित अन्य सामग्री भी जब्त

11 जुलाई को पुलिस को सूचना मिली कि गोहलपुर के उपरोक्त दोनों प्रकरणों में फरार आरोपी नीलू गोस्वामी ग्वारीघाट आया हुआ है, सूचना पर क्राइम ब्रांच एवं थाना गोहलपुर की संयुक्त टीम ने ग्वारीघाट में दबिश देते हुये नीलू उर्फ नीलेश को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने बताया कि वह वारदात को अंजाम देने के बाद अमरकंटक भाग गया था और वहाँ भीख मांगकर जीवन यापन कर रहा था दो दिन पहले ही वह नर्मदा तट ग्वारीघाट आया था।

ये भी पढ़ें – अवैध देशी पिस्टल की तस्करी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, कुल 15 नग देशी पिस्टल बरामद

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews