Jabalpur News : युवक की हत्या कर शव रेलवे ट्रेक पर फेंका

Bhopal- Elderly woman dies of hunger

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर में रहने वाले वरिष्ठ पत्रकार के बेटे विवेक श्रीवास की हत्या (Murder) कर शव को रेल्वे ट्रेक पर फेंक दिया। शव कछपुरा माल गोदाम के पास रेल्वे ट्रेक के पास मिला है।  इधर जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि विवेक बुधवार की रात घायल अवस्था में रेल्वे ट्रेक के पास तड़पता हुआ लोगों को नजर आया, जिसके बाद क्षेत्रीय लोगों ने घायल युवक की जानकारी जीआरपी को देते हुए परिजनों को सूचना दी।  मौके पर पहुंचे घायल युवक के परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, परंतु विवेक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें – RRR : Jr NTR और Ram Charan के एक्शन का डबल डोज, फिल्म का ट्रेलर मचा रहा धूम

मृतक के मामा ने आरोप लगाया है कि उसके भांजे की हत्या की गई है। भांजे की दोनों पैर की हड्डियां तोड़ दी गईं, शरीर में गंभीर चोट के निशान है, इसी वजह से उसकी मौत हुई है। वहीं  जीआरपी प्रभारी ने बताया कि मदनमहल के रेलवे कछपुरा माल गोदाम के पास रेलवे ट्रेक पर दरमियानी रात विवेक श्रीवास मरणासन्न हालत में मिला, सूचना पर परिजनों और रेलवे बल ने तत्काल युवक को मेडिकल में भर्ती करवाने रवाना किया, लेकिन रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा मेडिकल कॉलेज भेजकर मर्ग कायम कर लिया है।

ये भी पढ़ें – MP Board : कक्षा 12वीं पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, परीक्षा प्रभारी को किया गया सस्पेंड

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews