जबलपुर पुलिस की छापामार कार्रवाई, नकली सीमेंट की जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर पुलिस की छापामार कार्रवाई, नकली सीमेंट की जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर, संदीप कुमार। जिले के थाना गोहलपुर अंतर्गत पिछले लंबे समय से क्षेत्र में नकली सीमेन्ट का धड़ल्ले से व्यापार कर रहे गिरोह का आज रविवार को पुलिस ने पर्दाफास करते हुए छापामार कार्रवाई की हैै। कर्रवाई के दौरान पुलिस ने शतिर आरोपी को गिरफ्तार कर, मौके से नकली सीमेन्ट और विभिन्न ब्रांडेड कंपनियों की बोरियां बरामद की हैं। आरोपी बड़े ही शातिराना अंदाज से सस्ती सीमेन्ट को खरीदकर उसमें धूल मिलाकर ब्रांडेड कंपनियों की बोरियों में पैक कर बेंच रहे थेे।

पुलिस ने दी यह जानकारी

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गोहलपुर के न्यू रामनगर, संजीवनी हॉस्पिटल के पीछे किराए के मकान में नकली सीमेन्ट बनाने की फैक्ट्री संचालित हो रही थी। आरोपी सस्ती सीमेन्ट को खरीदकर ब्रांडेड सीमेन्ट की बोरियों में पैकिंग कर सिलाई कर देते थे और मोटी रकम पर बेंच देते थे। यह गोरखधंधा आरोपी पिछले दो महिनों से संचालित कर रहे थे। मौके पर छापेमार कार्रवाई कर पुलिस ने शहीद शाह नामक युवक को पकड़ा है।

अनेक ब्रांडों की बोरियाँ, नकली सीमेन्ट जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मौके पर अनेक ब्रांडेड कंपनियों, एससी, बिरला वाईट सीमेंट की बोरियां, नकली सीमेन्ट जब्त कर, पकड़े गए आरोपी से गिरोह के अन्य सदस्यों के संबंध में पूछताछ जारी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews