5G नेटवर्क के नाम पर ठग ऐसे कर रहे है ठगी, मध्यप्रदेश सायबर पुलिस ने जारी की एडवायजरी

5G नेटवर्क के नाम पर ठग ऐसे कर रहे है ठगी, मध्यप्रदेश सायबर पुलिस ने जारी की एडवायजरी

जबलपुर, संदीप कुमार। देश की सूचना क्रांति में 5G तकनीक भले ही मील का पत्थर साबित होने जा रहा है लेकिन सायबर ठगों ने इसे भी जालसाजी का बड़ा जरिया बना लिया है। मोबाइल धारकों को 5G तकनीक के मैसेज और लिंक भेज कर जालसाज उनके खातों से लाखों की रकम उड़ा रहे हैं ऐसी कई शिकायतें हाल के दिनों में सामने आई है जिसके बाद मध्य प्रदेश सायबर पुलिस ने एक विशेष एडवाइजरी जारी की है, जिसमें कहा गया है कि सिम और केवाईसी के अपडेट को लेकर आने वाले संदेशों और लिंक पर क्लिक करना खतरे से खाली नहीं होगा।

यह भी पढ़े…IRCTC भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से कीजिये तीर्थ स्थलों की यात्रा, यहां देखें टूर शेड्यूल

बता दें कि सायबर ठगों ने 5G तकनीक को हथियार बनाते हुए मोबाइल संदेश और लिंक भेजने शुरू कर दिए हैं जिसे ओपन करते ही लोगों के बैंक खाते खाली हो रहे हैं। हाल ही में ऐसी कई शिकायतें सामने आई है जिसमें जालसाज़ों ने लोगों को लिंक भेज कर केवाईसी और सिम कार्ड अपडेट करने का झांसा देकर उनसे लिंक ओपन कराई और उनके बैंक खातों से नगदी पार कर दी।

यह भी पढ़े…गोलियों के ओवरडोज से गई महिला की जान, गर्भनिरोधक दवा का किया था सेवन

सायबर पुलिस के अधिकारियों ने कहा है कि सिम कार्ड और केवाईसी अपडेट को लेकर आने वाले फोन कॉल और मैसेज का जवाब न दें और यदि इससे संबंधित कोई काम है तो मोबाइल नेटवर्क कंपनियों के कस्टमर केयर या फिर उनके आउटलेट पर जाकर सम्बंधित कामों की जानकारी हासिल की जा सकती है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews