गोलियों के ओवरडोज से गई महिला की जान, गर्भनिरोधक दवा का किया था सेवन

mp news

रतलाम, डेस्क रिपोर्ट। रतलाम (Ratlam) के पिपलोदा (Piploda) इलाके से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां पर गर्भनिरोधक गोलियों के ओवरडोज से एक महिला की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक पिपलोदा की रहने वाली महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि महिला अपने पति के साथ मजदूरी का काम करती थी। पिछले ही दिनों वो गुजरात से लौटी थी और गर्भनिरोधक गोलियों का ज्यादा सेवन करने की वजह से उसकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

Must Read- Vaishali Takkar सुसाइड मामले में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का कड़ा एक्शन, जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी

पुलिस के मुताबिक महिला की उम्र 25 वर्ष है और गोलियों के ओवरडोज की वजह से उसकी जान चली गई है। पहले परिजन महिला को सरकारी अस्पताल लेकर गए थे। जहां से उसे एमसीएच यूनिट रतलाम भेजा गया। इसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज में भी भर्ती करवाया गया लेकिन महिला की हालत में कोई सुधार नहीं आया और उसने दम तोड़ दिया। शुरुआती तौर पर डॉक्टरों का कहना है कि ओवरडोज से ही महिला की मौत हुई है। बाकी पूरा मामला पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ हो जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews