Lok sabha election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर कमलनाथ ने की भविष्यवाणी, कहा कांग्रेस लोगों के बीच अपनी चर्चा से ज्यादा समर्थन प्राप्त करेगी, पढ़े खबर

Lok sabha election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर कमलनाथ ने की भविष्यवाणी, कहा कांग्रेस लोगों के बीच अपनी चर्चा से ज्यादा समर्थन प्राप्त करेगी, पढ़े खबर

Lok sabha election 2024: पूर्व मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने आगामी लोकसभा चुनाव के संदर्भ में एक महत्वपूर्ण बयान दिया है। उनके अनुसार, कांग्रेस मध्यप्रदेश में 12 से 13 सीटों पर जीत हासिल करने की उम्मीद कर रही है। जानकारी के अनुसार उन्होंने यह बयान मंगलवार को एक जनसभा के दौरान दिया, जहां उन्होंने लोगों से मिले फीडबैक के आधार पर यह दावा किया है।

मध्य प्रदेश में 29 में से 28 सीटें जीतकर कांग्रेस का सफाया:

हालांकि पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने मध्य प्रदेश में 29 में से 28 सीटें जीतकर कांग्रेस का सफाया कर दिया था। दरअसल बीते चुनावों के परिणामों की चर्चा की जाए तो छिंदवाड़ा क्षेत्र को छोड़कर बाकी सभी सीटों पर बीजेपी ने सफलता हासिल की थी। आपको बता दें की छिंदवाड़ा से कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ की जीत हुई थी। हालांकि कमलनाथ का कहना है की इस बार कांग्रेस ने अपने पार्टी के प्रत्याशियों की चयन से जुड़ी सभी तैयारियों को पूरा कर लिया है।

कहा ‘कहानी गढ़ने में माहिर’ बीजेपी:

इसके अलावा, कमलनाथ ने बीजेपी को ‘कहानी गढ़ने में माहिर’ बताया और उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि कांग्रेस लोगों के बीच अपनी चर्चा से ज्यादा समर्थन प्राप्त करेगी। दरअसल चुनावी जनसभाओं के माध्यम से कमलनाथ ने अपने दावे को मजबूती देने का काम किया है। जिसके चलते कमलनाथ ने उम्मीद जताई है कि कांग्रेस चुनावी मैदान में प्रबल प्रदर्शन करेगी।

वहीं एक बार फिर कमलनाथ ने भाजपा में जाने की अटकलों को खारिज किया है। दरअसल जब मीडिया द्वारा यह पूछा गया की क्या कमलनाथ बीजेपी में शामिल हो सकते है तो इसपर उन्होंने साफ कहा की “आपने कभी मेरे मुंह से सुना? ये सब मीडिया ने चलाया और सवाल मुझसे पूछे जा रहे हैं. मैं बीजेपी में नहीं जा रहा हूं।”

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews