20 किलो चांदी की थालियों में लगेगा खजराना गणेश को भोग, सुरक्षा के बीच हुई तैयारियां

khajrana ganesh indore

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। इंदौर (Indore) के खजराना गणेश (Khajrana ganesh) मंदिर में आज भगवान गणेश को चांदी की थाली में भोग लगाया जाएगा। इसके लिए 20 किलो चांदी से 56 थालियां बनाई गई है। जिसमें भगवान गणेश को भोग लगाया जाएगा। आपको बता दे, अब तक भगवन को डिस्पोजल में भोग लगाया जाता था। लेकिन इस बार धनतेरस पर भगवान को चांदी मुकुट, छत्र, नेत्र, चांदी की दूर्वा, स्वस्तिक और चांदी की थाली में भोग सब चांदी का ही लगाया जाएगा।

Must Read : Dhanteras-Rashifal 22 October 2022 : जानें खरीदारी का शुभ मुहूर्त, मेष मिथुन वृश्चिक सिंह के लिए आज का दिन उत्तम, भाग्योदय, धन लाभ, पदोन्नति के योग, जानें 12 राशियों का भविष्यफल

खास बात ये है कि इस बार चांदी की थालियों में भोग लगाने का प्रस्ताव श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर समिति को दिया गया था। इसको लेकर मंदिर के मुख्य पुजारी अशोक भट्ट द्वारा बताया बताया गया है कि मंदिर कोष में उपलब्ध चांदी को धर्म कांटे पर तुलवाने के बाद ही चांदी की थाली बनवाई जा रही है। इसके लिए कार्य प्रबंधक घनश्याम शुक्ला, गौरीशंकर मिश्रा व सुरक्षाकर्मियों के बीच सराफा में किया गया है। जल्द से जल्द भोग लगाने के लिए चांदी की थालियां बनवाई जा रही है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews