MP News: उज्जैन और शाजापुर में आज किसान महापंचायत का आयोजन

किसान महापंचायत

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। केंद्र (central government) द्वारा लाए गए कृषि कानूनों (agricultural bill) के खिलाफ पूरे देश में तरह-तरह से विरोध (protest) जताया जा रहा है। इसी सिलसिले में मध्यप्रदेश (madhyapradesh) में भी प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में तीन दिन के लिए किसान महापंचायत (kisan mahapanchyat) का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार यानी कि आज प्रदेश के उज्जैन (ujjain) और शाजापुर (shajapur) में किसान महापंचायत का आयोजन होगा।

उज्जैन के बड़नगर और शाजापुर के छतगांव में इस महासभा के आयोजन किया जाएगा। इन महासभाओं में मुख्य वक्ता के तौर पर राजस्थान के किसान रंजीत सिंह राजू रहेंगे। वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह भी इन महासभाओं में शामिल होंगे। सुबह 11 बजे उज्जैन की किसान महापंचायत प्रारम्भ होगी और शाजापुर में महापंचायत का आयोजन 2 बजे से किया जाएगा।

यह भी पढ़ें… राष्ट्रपति के जबलपुर दौरे के लिए सुरक्षा व्यवस्था सख्त, ज़ोरों-शोरों पर रिहर्सल

यह गैर राजनीतिक किसान महासभा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की पहल पर की जा रही है। किसी भी तरह का कोई भी राजनीतिक दल का चिह्न या बैनर इस सभा मे इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। अतः ये सभा पूर्ण रूप से गैर राजनीतिक होने वाली है। इस किसान महापंचायत की शुरुआत 4 मार्च को रतलाम और धार में हुई थी।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews