MP News : अब कुलगुरु कहलाएंगे MP के कुलपति, राज्यपाल की बैठक में हुआ फैसला

mp news

MP News : मध्यप्रदेश से हाल ही में एक बड़ी खबर कुलपतियों से जुड़ी सामने आए रही है। बताया जा रहा है कि अब जल्द ही मध्यप्रदेश में कुलपति को कुलगुरु के नाम से जाना जा सकता है। इसका निर्णय आज राज्यपाल मंगू भाई की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया है। कुलगुरु का प्रस्ताव उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव ने आज बैठक में रखा था जिसके बाद इसे सर्वसम्मति से पारित किया गया हैं।

जानकारी के मुताबिक, आज सभी कुलपतियों के साथ राजभवन में राज्यपाल मंगू भाई पटेल बैठक ली जिसमें इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित अब राज्य शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। ऐसे में इसपर मुहर लगने के बाद कुलपति को कुलगुरू के नाम से जाना जाएगा। मोहन यादव ने कहा मध्य प्रदेश के विश्वविद्यालयों में कुलपति का पदनाम बदलकर कुलगुरु किया जाएगा। उज्जैन के विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति का पदनाम सबसे पहले बदला जाएगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews