लता मंगेशकर – सचिन के ट्वीट की जाँच पर भड़के शिवराज के मंत्री, कही ये बड़ी बात

लता मंगेशकर – सचिन के ट्वीट की जाँच पर भड़के शिवराज के मंत्री, कही ये बड़ी बात

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। स्वर कोकिला, संगीत की देवी जैसे शब्दों को सार्थक करने वाली लाखों दिलों पर राज करने वाली भारत रत्न (Bharat Ratna) लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar)और विश्व क्रिकेट का गौरव महान बल्लेबाज भारत रत्न(Bharat Ratna) सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar)के ट्वीट की जाँच करने के महाराष्ट्र सरकार के फैसले पर सियासत तेज हो गई है।  मध्यप्रदेश सरकार के चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने जाँच पर आपत्ति जताते हुए महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा है।

मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग (Vishvas Sarang)ने ट्वीट करते हुए महाराष्ट्र सरकार पर तंज कसा है , विश्वास सारंग ने लिखा -महाराष्ट्र सरकार द्वारा भारत रत्न प्राप्त नागरिकों के ट्वीट की जाँच की जाएगी। आख़िर हमारे देश के श्रेष्ठ नागरिक ने क्या कर दिया! ये सरकार करना क्या चाहती है? देश के हित में आवाज़ उठाना सवाल और जाँच के दायरे में कैसे आ गया आख़िर? क्या ये चीन और पाकिस्तान के समर्थक हैं?

गौरतलब है कि कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में विदेशी सेलिब्रिटी के शामिल हो जाने के बाद देश में सियासत तेज हो गई है। इसी बीच  लता मंगेशकर और सचिन तेंदुलकर ने देश की एकता और अखंडता को लेकर ट्वीट किये जिसे लेकर कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल इस समय हमलावर है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews