इंदौर में एक बार फिर दिखा तेंदुआ, गाय पर किया हमला, वन विभाग ने बच्चों को लेकर जारी की चेतावनी

इंदौर में एक बार फिर दिखा तेंदुआ, गाय पर किया हमला, वन विभाग ने बच्चों को लेकर जारी की चेतावनी

Leopard seen once again in Indore: मंगलवार को इंदौर के सुपर कॉरिडोर के नैनोद क्षेत्र में तेंदुआ का मूवमेंट फिर से देखा गया, जिसके बाद एक बार फिर हडकंप मच गया है। जानकारी के अनुसार तेंदुए को कंपनी के गार्ड के द्वारा कम्पनी के गेट के बाहर देखा गया, जिसके बाद गार्ड ने वन विभाग की टीम को सूचित किया। जिसके बाद वन विभाग ने तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया है और तेंदुए की सर्चिंग जारी है।

गाय को निशाना बनाया

तेंदुआ ने गाय को झपट्टा मारा, इलाज जारी:

इंदौर के सुपर कॉरिडोर में तीन दिनों के बाद तेंदुआ का फिर मूवमेंट देखा जा रहा है। इससे पहले उसने एक गाय को निशाना बनाया, जिसके पेट पर झपट्टे और दांतों के निशान हैं। तेंदुए के हमले के बाद गाय को घायल हालत में पाया गया है और इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक इंदौर के सुपर कॉरिडोर और नैनोद में तेंदुए के पंजे के निशान भी मिले हैं।

इलाके में बच्चों को खतरा, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट:

इसके बाद वन विभाग का कहना है कि तेंदुआ भूखा है और इसके चलते बच्चों को खतरा हो सकता है। वन विभाग ने इलाके के बच्चों को लेकर सतर्क रहने की चेतावनी दी है, खासकर सुबह और शाम के समय। रात में ड्रोन के जरिए भी तेंदुए की सर्चिंग की जाएगी, और इस दौरान वन विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद रहेगी। वन विभाग के अधिकारी तेंदुए की लगातार तलाश कर रहे है। जानकारी के अनुसार इलाके में वन विभाग के 2 पिंजरे और 6 कैमरे लगाकर तेंदुए पर नजर रखी जा रही है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews