Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव की तैयारी के चलते ईवीएम की फर्स्ट लेवल चेकिंग हुई पूरी, पर्यवेक्षकों ने भी किया सुपरविजन

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव की तैयारी के चलते ईवीएम की फर्स्ट लेवल चेकिंग हुई पूरी, पर्यवेक्षकों ने भी किया सुपरविजन

Lok Sabha Elections 2024: जानकारी के अनुसार एफएलसी प्रक्रिया के दौरान पच्चीस दिनों से चल रही इस कार्यवाही में 84442 बीयू, 84341 सीयू और 90969 वीवीपीएटी मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच पूरी की गई है। आपको बता दें मध्य प्रदेश में लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिए 20 प्रतिशत बीयू व 20 प्रतिशत सीयू साथ ही 30 प्रतिशत वीवीपीएटी मशीनें रिजर्व की जाएगी।

जिलों में फर्स्ट लेवल चेकिंग वर्क के काम को पूरा किया गया:

आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) अनुपम राजन ने जानकारी दी कि ‘लोकसभा निर्वाचन 2024 की तैयारियों के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रदेश में ईवीएम मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिलों में फर्स्ट लेवल चेकिंग वर्क के काम को पूरा किया गया है। वहीं आगे जानकारी देते हुए बताया की ईवीएम मशीनों की एफएलसी अच्छे ढंग से हो, इसको देखते हुए आयोग द्वारा नियुक्त किए गए पर्यवेक्षकों ने भी इसका सुपरविजन किया है।

स्ट्रांग रूप में इन्हे सुरक्षित रख दिया गया:

मशीनों की एफएलसी अच्छे तरीके से करवाने के लिए कार्यालय के अधिकारियों व कलेक्टर के साथ जिला के निर्वाचन अधिकारियों द्वारा भी इसक निरीक्षण लगातार किया जा रहा है। वहीं सभी मशीनों की एफएलसी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिलों के स्ट्रांग रूप में इन्हे सुरक्षित रख दिया गया है। चुनावों को लेकर सीईओ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन का कहना है कि मध्य प्रदेश में 29 जनवरी से ईवीएम मशीनों की एफएलसी प्रक्रिया शुरू की गई थी। जिसे 20 फरवरी तक पूरा किया गया है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews