Lok Sabha Elections 2024: जानिए कौन है प्रताप भानु शर्मा? शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार, जानें इनका राजनीतिक बैकग्राउंड

Lok Sabha Elections 2024: जानिए कौन है प्रताप भानु शर्मा? शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार, जानें इनका राजनीतिक बैकग्राउंड

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सभी पार्टियां जमकर तैयारी कर रही है। दरअसल इसी कड़ी में कांग्रेस की तरफ से मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनावों को लेकर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी गई है। जानकारी दे दें की कांग्रेस ने पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ में प्रताप भानु शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। जिसके चलते अब विदिशा लोकसभा सीट इस चुनाव में हॉट सीट बन गई है। दरअसल इस क्षेत्र में शिवराज सिंह चौहान की मजबूत पकड़ है। दरअसल कांग्रेस की तरफ से एमपी की 29 लोकसभा सीटों में से 25 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया जा चुका है।

जानिए कौन हैं प्रताप भानु शर्मा?

दरअसल आपको बता दें की प्रताप भानु शर्मा कांग्रेस का एक बड़ा चेहरा है। यदि इनके निजी जीवन की बात की जाए तो इनका जन्म 1947 में हुआ था। प्रताप भानु मध्य प्रदेश के विदिशा के ही रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार प्रताप भानु 7वीं और 8वीं लोकसभा में विदिशा सीट से सांसद का चुनाव जीत चुके है। जानकारी के अनुसार प्रताप भानु ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में अपनी पढ़ाई की है।

इसके साथ ही प्रताप भानु शर्मा एक बड़े उद्योगपति भी हैं। आपको बता दें की इससे पहले जब से सांसद का चुनाव जीते थे, तब प्रताप भानु ने स्वरोजगार योजनाओं चलाई थी जो उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए मकसद से चलाई गई थी।

1984 में प्रताप भानु ने विदिशा से कर चुके है जीत हासिल :

वहीं आपको बता दें की प्रताप भानु इसके अलावा 1975-76 के समय कांग्रेस की और से जिला लघु उद्योग संगठन और और जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष भी थे। दरअसल 1980 और 1984 में प्रताप भानु ने विदिशा से ही लोकसभा का चुनाव लड़ा था जिसमे उन्होंने जीत हासिल की थी। वहीं अब एक बार फिर प्रताप भानु लोकसभा का चुनाव लड़ने जा रहे हैं। हालांकि इस बार उनकी जीत की राह इतनी आसान नहीं होने वाली है दरअसल बीजेपी की और से इस सीट पर शिवराज सिंह चौहान को उम्मीदवार बनाया है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews