Ayushman Bharat Yojana जनता तक पहुंचाने में दूसरे नंबर पर मध्य प्रदेश, 80% आबादी को मिल रहा योजना का लाभ

Ayushman Bharat Yojana

Ayushman Bharat Yojana: भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही आयुष्मान भारत योजना में गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को 5 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त दिया जा रहा है। मध्य प्रदेश में लगभग एक करोड़ 20 लाख से ज्यादा परिवार इस योजना का लाभ ले पा रहे हैं। प्रदेश में इस योजना के कुल 4 करोड़ 70 लाख से ज्यादा पात्र हितग्राही है जिनमें से अब तक 3 करोड़ 96 लाख को आयुष्मान कार्ड जारी कर दिए गए हैं। इसके बाद अब देश में मध्य प्रदेश आयुष्मान कार्ड का लाभ लोगों तक पहुंचाने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गया है। इस योजना का लाभ  जनता तक पहुंचने में पहले नंबर पर उत्तर प्रदेश बना हुआ है।

कई बीमारियों का इलाज शामिल

आयुष्मान भारत योजना के तहत बनाए गए कार्ड के जरिए सरकारी और निजी अस्पतालों में रोजाना लगभग 4000 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। मध्य प्रदेश की लगभग 80% आबादी इस योजना का लाभ ले पा रही है। केंद्र सरकार द्वारा इस योजना के तहत जो पैकेज तय किया गया है। उसके अलावा राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर आवश्यक बीमारियों के इलाज के लिए इस योजना में बदलाव किए जाते रहते हैं। लगभग 1500 से ज्यादा बीमारियों का इलाज इस योजना के पैकेज में शामिल किया गया है।

मरीजों से फीडबैक

  • इस योजना के तहत केवल कार्ड बनाकर लोगों को उपलब्ध करवा देना ही सरकार का काम नहीं है। बल्कि जिनका उपचार किया जाता है। उनसे कॉल सेंटर के माध्यम से फीडबैक भी लिया जाता है।
  • एक चैटबोर्ड भी बनाया क्या है जहां पर कुछ निर्धारित प्रश्नों के जवाब मरीजों से पूछे जाते हैं। जवाब के आधार पर योजना में अगर बदलाव की आवश्यकता होती है तो उसे पर काम किया जाता है।
  • मरीजों का आकस्मिक चिकित्सा उपलब्ध करवाने के लिए निजी और सरकारी दोनों ही अस्पतालों में पैकेज तैयार किए गए हैं ताकि तुरंत इलाज हो सके।

ये है टॉप 5 राज्य

आयुष्मान भारत योजना का लाभ जनता तक पहुंचने में अव्वल रहने वाले शेष पांच राज्यों उत्तर प्रदेश 5 करोड़ 1 लाख हितग्राहियों के साथ पहले नंबर पर है। इसके बाद मध्य प्रदेश 3 करोड़ 96 लाख के साथ दूसरे नंबर पर, महाराष्ट्र 2 करोड़ 67 लाख के साथ तीसरे नंबर पर, गुजरात 2 करोड़ 40 लाख के साथ चौथे नंबर पर, छत्तीसगढ़ 2 करोड़ 15 लाख के साथ पांचवे नंबर पर बना हुआ है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews