मध्यप्रदेश बना “लीडर” राज्य, सीएम मोहन यादव बोले बड़े ही हर्ष और प्रसन्नता का विषय, पीएम को लेकर कही ये बात

CM Dr Mohan Yadav

States Startup Ranking Framework: 16 जनवरी को भारत मंडपम में राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान पीयूष गोयल ने मध्यप्रदेश को स्टेटस स्टार्टअप रैंकिंग फ्रेमवर्क 2022 के “लीडर” के रूप में सम्मानित किया। एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने इसे हर्ष और प्रसन्नता का विषय बताते हुए प्रदेशवासियों को बधाइयाँ दी है।

सीएम मोहन यादव ने क्या कहा?

सीएम यादव ने सोशल मीडिया ट्विटर X पर पोस्ट साझा करते हुए कहा, “बड़े ही हर्ष एवं प्रसन्नता का विषय है कि स्टेट्स स्टार्टअप रैंकिंग फ्रेमवर्क 2022 में मध्यप्रदेश ने 1 करोड़ से अधिक जनसंख्या के साथ “लीडर” राज्य के रूप में अपना स्थान बनाया है।” उन्होनें राज्य के इस उपलब्धि का श्रेय विभाग और उच्च शिक्षा संस्थानों द्वारा गए उल्लेखनीय कार्यक्रमों को दिया। आगे मुख्यमंत्री ने कहा, “मुझे पूरा विश्वास है कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार ऐसे ही उद्यमिता और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए सतत प्रयास करती रहेगी।”

States Startup Ranking Framework

ये हैं टॉप-5 राज्य

उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) ने मंगलवार को “States Startup Ranking Framework 2022” जारी किया है। राज्यों के इस रैंकिंग में गुजरात, कर्नाटक, केरल, तमिल नाडु और हिमाचल प्रदेश टॉप-5 राज्य हैं। इस रैंकिंग सिस्टम को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में विकास और उन्नति को प्रोत्साहित करने के लिए विकसित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान मध्यप्रदेश के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग के संचालक रोहित सिंह ने राज्य की ओर से सम्मान ग्रहण किया।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews