
त्योहारों से पहले अलग-अलग जगह खाद्य विभाग की कार्रवाई देखने को मिल रही है। आम नागरिकों तक मिलावटी और अमानक खाद्य सामग्री ना पहुंचे। इस बात को ध्यान में रखते हुए मैहर में खाद्य सुरक्षा विभाग में शुक्रवार की शाम जांच अभियान चलाया। इस दौरान कुछ जगहों पर कार्रवाई भी की गई।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने अपने इस जांच अभियान में मिठाई की दुकानों से नमूने लिए। इसके अलावा ट्रेन के जरिए 20 किलो मावा लेकर पहुंचे एक विक्रेता का मावा भी जब्त कर नष्ट कराया गया। इसी के साथ लेबलिंग नियमों में अनियमितता पाए जाने पर 59 पैकेट कुकिंग मीडियम के भी जब्त किए गए।
मावा जब्त कर नष्ट किया
खाद्य विभाग ने अपनी कार्यवाही के दौरान ट्रेन से मावा लेकर पहुंचे विक्रेता को रोक कर रैपिड टेस्टिंग किट के जरिए जांच की। प्रारंभिक जांच के दौरान एक बोरे का परिणाम निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं था। यही बज रही की 20 किलो मावा जब्त कर नष्ट कराया गया। मावे के दो नमूने भी लिए गए हैं ताकि लाइफ में इसकी सही तरीके से जांच करवाई जा सके।
दुकानों से लिए सैंपल
खाद्य विभाग की टीम शहर की अलग-अलग दुकानों पर पहुंची और वहां का निरीक्षण किया। कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी के निर्देश पर की जा रही इस कार्रवाई में स्टेशन रोड पर मौजूद एक मिठाई की दुकान से जांच के दो नमूने लिए गए हैं। अगर जांच पड़ताल में अनियमितता सामने आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
लेबलिंग नियम को लेकर कार्रवाई
इस जांच अभियान के दौरान पारस बिजनेस से टीम ने कुकिंग मीडियम और आम के अचार के नमूने भी लिए। इस्लाम लेबलिंग नियमों का पालन नहीं किए जाने के चलते श्री गोवर्धन कुकिंग मीडियम के 200 मिली के 54 और 500 मिलीलीटर के 5 पैक जप्त कर लिए गए। अन्य दुकानों से भी टीम ने मिठाई के अलग अलग नमूने लिए हैं।
जारी रहेगी कार्रवाई
खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई के बारे में अधिकारियों ने बताया कि दीपावली के दौरान खाद्य पदार्थों की शुद्धता आहे गुणवत्ता बनी रहे। इसके लिए निरीक्षण और नमूना लेने के कार्रवाई की जा रही है, जो आगे भी जारी रहेगी। अनियमितता मिलती है तो नियमों के मुताबिक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने आम लोगों से भी खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और लेबल की जानकारी चेक करने की अपील की है।

