अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, चार हाईवा, एक जेसीबी एक टू टेन मशीन जब्त 

अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, चार हाईवा, एक जेसीबी एक टू टेन मशीन जब्त 

जबलपुर, संदीप कुमार।  जबलपुर जिला प्रशासन ने पुलिस के साथ मिलकर तिलवारा घाट स्थित मानेगांव के पास बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम ने मौके से बांगड़ इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के चार हाईवा-एक जेसीबी-एक टू टेन मशीन जब्त की है।

बिना पर्यावरण अनुमति के हो रहा था अवैध खनन और भंडारण

जानकारी के मुताबिक बागड़ इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी मानेगांव चूल्हा गोलाई के पास पर्यावरण विभाग से बिना अनुमति लिए ही ना सिर्फ अवैध उत्खनन कर रही थी  बल्कि उसका भंडारण भी किया जा रहा था।   जबलपुर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के निर्देश पर एसडीएम नमः शिवाय अरजरिया ने राजस्व और पुलिस की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर  इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के खदान में लगे वाहनों को जब्त किया है।

कंपनी पर पहले भी लग चुका है तीन करोड़ रुपए का जुर्माना
एसडीएम नमः शिवाय अरजरिया ने बताया कि बागड़ इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के द्वारा सड़क निर्माण पर की जा रही अनियमितता को देखते हुए पहले भी 3 करोड़ रु का जुर्माना लगाया जा चुका है, बावजूद इसके कंपनी का अवैध खनन और परिवहन लगातार जारी रहा,लिहाजा आज जिला प्रशासन की टीम ने बागड़ इंफ्रा लिमिटेड कंपनी पर बड़ी कार्यवाही करते हुए खनन में लगी मशीनें जब्त की हैं।

मानेगांव के खसरा नंबर 105 पर किया जा रहा था खुदाई कर भंडारण

मौके पर पहुंचे एसडीएम नमः शिवाय अरजरिया ने जांच के दौरान पाया कि बागड़ इंफ्रा प्राइवेट  लिमिटेड कंपनी के द्वारा ग्राम पंचायत मानेगांव के खसरा नंबर 105 की जमीन पर तालाब नुमा बड़ा गड्ढा मनाया गया था, और इसी गड्ढे में फिर अवैध खनन कर गिट्टी को भंडारित किया गया जिसे प्रशासन ने जब्त  करने की कार्रवाई भी की है, जिला प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद से अवैध खनन कार्यों में हड़कंप मच गया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews