भोपाल पहुंचे मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस से PM फेस के सवाल पर खुद को बताया बलि का बकरा

भोपाल पहुंचे मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस से PM फेस के सवाल पर खुद को बताया बलि का बकरा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) भोपाल पहुंचे और यहां पर नेता और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर समर्थन की अपील की। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। जब उनसे पीएम पद का चेहरा बनने का सवाल पूछा गया तो उन्होंने खुद को बलि का बकरा बता दिया।

भोपाल पहुंचे मल्लिकार्जुन खड़गे ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल के साथ बंद कमरे में लगभग 45 मिनट तक चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस नेता और पीसीसी डेलीगेट्स से भी मुलाकात की। मीडिया से बात करने के लिए पहुंचे खड़गे को देखकर यहां सेल्फी लेने की होड़ कांग्रेसियों में दिखाई दी.

Must Read- Indore: पत्नियों का अत्याचार, पतियों को दांतों से काट चेहरा नोचा, FIR दर्ज

इस दौरान जब मल्लिकार्जुन खड़गे से अध्यक्ष बनने के बाद प्रधानमंत्री पद का चेहरा बनने की बात की गई तो उन्होंने खुद की तुलना बकरे से की। सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि ईद पर बच जाएंगे तो ही मोहर्रम में नाचेंगे। उनकी यह बात सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। खड़गे ने कहा कि मैं यहां अपने संगठन के लोगों से मिलने आया हूं और अपनी बात उनके सामने पेश करने आया हूं। कांग्रेस के संविधान के अनुसार हम यह चुनाव करवाते हैं। मैं पूरी सजगता के साथ सब से जुड़कर, सब को विश्वास में लेकर चिंतन शिविर और डेलिगेशन में जो निर्णय लिए गए हैं उन पर बातचीत करते हुए फैसला करूंगा।

इस दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे ने यह भी कहा कि हमारे सामने सबसे बड़ा चैलेंज भाजपा की सरकार है, जो अपने पावर का दुरुपयोग कर रही है। जब भी हमारी सरकार बनती है तो उसे गिराने का प्रयास किया जाता है। लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करने के लिए ही मैं इस चुनाव में खड़ा हुआ हूं। कांग्रेस की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक की है और मैं चाहता हूं कि यह संगठन का चुनाव हो। हमें एक दूसरे के खिलाफ नहीं होना है बल्कि साथ मिलकर भाजपा से लड़ना है।

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए दिग्विजय सिंह भी नामांकन फॉर्म भरने वाले थे लेकिन मल्लिकार्जुन का नाम सामने आने के बाद उन्होंने फॉर्म भरने से मना कर दिया था। कमलनाथ को भी यह कहते हुए देखा गया था कि उनका वोट खड़गे को ही जाने वाला है। इसके बाद यह कहा जा रहा था कि मध्य प्रदेश से उन्हें को भारी समर्थन मिलने वाला है। खड़गे के दौरे के बाद 14 अक्टूबर को अध्यक्ष पद प्रत्याशी शशि थरूर भी भोपाल आकर पीसीसी डेलीगेट्स से मुलाकात करने वाले हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews