मंदसौर वासियों को जल्द मिलेगा बाढ़ से निजात, पंप हाउस बनने का काम हुआ शुरू

मंदसौर वासियों को जल्द मिलेगा बाढ़ से निजात, पंप हाउस बनने का काम हुआ शुरू

मंदसौर, डेस्क रिपोर्ट। मंदसौर (Mandsaur) के निवासियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। हर साल यहां बाढ़ से परेशान होने वाले लोगों को प्रशासन ने बड़ी सौगात दे दी है। नगर पालिका ने यहां पर नया पंप हाउस बनाने का काम शुरू कर दिया है। पंप हाउस जल्दी बनकर तैयार हो जाएगा जिसके बाद आने वाली बारिश में लोगों को बाढ़ की समस्या से परेशान नहीं होना पड़ेगा।

नगर पालिका लगभग 15 करोड़ की लागत से धानमंडी पंप हाउस में नवनिर्माण करवा रही है। रविवार से यहां निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ठेकेदार ने यहां पर मशीनों के जरिए मिट्टी का परीक्षण करना शुरू कर दिया है। जैसे ही ठोस जमीन का पता लग जाएगा निर्माण कार्य तुरंत शुरू होगा। इस पंप हाउस को बनाने में 3 से 4 महीने का समय लगेगा। तैयार हो जाने के बाद बारिश में आने वाली बाढ़ की समस्या से लोगों को परेशानी नहीं होगी और उनका बहुत बड़ा डर समाप्त हो जाएगा। धानमंडी के बाद किला क्षेत्र में भी पुराने पंप हाउस की जगह नए पंप हाउस का निर्माण किया जाएगा।

Must Read- Mahakal Lok की 87 दुकानों को फ्रीहोल्ड कर बेचेगा निगम, इतनी रखी गई है कीमत

नगर पालिका ने धानमंडी के बाद किला क्षेत्र में भी नया पंप हाउस तैयार करने की योजना बनाई है। दोनों ही जगह पर पुराने पंप हाउस की जगह नया निर्माण किया जा रहा है ताकि बाढ़ से होने वाली परेशानी को खत्म किया जा सके। प्रशासन अगली बारिश से पहले दोनों जगहों के निर्माण कार्य को पूरा करना चाहता है।

इस मामले में नपा सभापति निलेश जैन का कहना है कि ठेकेदार के जरिए पंप हाउस निर्माण का काम शुरू कर दिया गया है। फिलहाल निर्माण के पहले होने वाली कोशिश की जा रही है 1 हफ्ते के भीतर निर्माण भी शुरू कर दिया जाएगा। प्रशासन यही प्रयास कर रहा है कि जल्द से जल्द निर्माण कार्य संपन्न हो जाए। बारिश से पहले धानमंडी और किला क्षेत्र दोनों जगह नया पंप हाउस तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews