मध्य प्रदेश में मौसम के कई रंग, बादल-बारिश की संभावना, लू का भी दिखेगा असर, पढ़े IMD का लेटेस्ट अपडेट

इस साल अप्रैल और मई में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ने का अनुमान है। इस दौरान ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच सकता है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में भी गर्मी का असर तेज रहेगा।
MP Weather Update

MP Weather Update : मार्च महीने में मौसम के अलग अलग रूप देखने को मिलेंगे।इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ और हवाओं के रूख बदलने से तेज गर्मी, लू, बादल और हल्की बारिश की स्थिति बनेगी।पहले दूसरे सप्ताह में बादल छाएंगे। तीसरे चौथे सप्ताह में बारिश के साथ हीट वेव चलेगी।

इस दौरान इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग में 3 से 4 दिन लू चल सकती है।इसके बाद अप्रैल मई में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ेगी। इस दौरान ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच सकता है।पश्चिम-उत्तर भारत में एक नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से मार्च के पहले तीसरे हफ्ते में इंदौर, ग्वालियर, चंबल हिस्से में कहीं-कहीं बादल छाने के साथ बारिश के आसार है।

एमपी मौसम विभाग का पूर्वानुमान

वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है।
इसके प्रभाव से उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और उससे लगे पाकिस्तान पर बना प्रेरित चक्रवात अब और मजबूत होकर कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित हो गया है। कम दबाव के क्षेत्र से महाराष्ट्र तक एक द्रोणिका बनी हुई है, जो गुजरात से होकर जा रही है।हवाओं का रुख दक्षिणी एवं दक्षिण-पश्चिमी बना हुआ है। मार्च में एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत क्षेत्र में पहुंचने वाला है, जिसके असर से फिर बादल बारिश की स्थिति बनेगी।

पूरे मार्च में ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

  • मार्च के दूसरे हफ्ते में इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में रात का तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री अधिक।भोपाल, जबलपुर, सागर, रीवा, शहडोल, ग्वालियर और चंबल संभाग में तापमान सामान्य रहेगा। बारिश की संभावना कम। पश्चिमी और दक्षिणी क्षेत्रों में बादल छाएंगे ।
  • मार्च के तीसरे हफ्ते में उत्तर-पश्चिमी हवाओं के असर से न्यूनतम तापमान इंदौर संभाग में सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक तो शेष प्रदेश में न्यूनतम तापमान 19-21 डिग्री रहेगा। अधिकतम तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री अधिक। पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्रों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी ।
  • मार्च अंत में उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से रीवा और शहडोल संभाग में न्यूनतम तापमान 22-24 डिग्री । भोपाल सहित शेष प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक । जबलपुर, शहडोल और नर्मदापुरम संभाग में हल्की बूंदाबांदी ।ग्वालियर, चंबल, इंदौर, उज्जैन, सागर और रीवा संभाग के कुछ जिलों में 3-4 दिन तक लू ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews