Metro In Indore : तीन माह बंद रहेगा सुपर कारिडोर, इस रूट पर डाइवर्ट किया जाएगा ट्रैफिक

metro in indore

Metro In Indore : इंदौर शहर में मेट्रो का काम काफी तेजी से चल रहा है। कहा जा रहा है कि अगले साल तक मेट्रो ट्रायल रन शुरू किया जा सकता है। साथ ही सुपर कॉरिडोर के एक हिस्से में मेट्रो का स्टेशन भी बनाया जाने वाला है। जिसको लेकर तेजी से काम किया जा रहा है। ऐसे में ट्रैफिक बाधा बना हुआ है। दरअसल इस काम को पूरा करने के लिए सुपर कॉरिडोर के एक हिस्से को बंद करना काफी ज्यादा जरूरी है।

लेकिन ट्रैफिक की वजह से यह काम रुक रहा है। इसलिए अभी यह निर्णय लिया गया है कि ट्रैफिक को सर्विस रोड पर डायवर्ट कर दिया जाएगा और सुपर कॉरिडोर का एक हिस्सा मेट्रो के काम के लिए तीन महीनों के बंद कर दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक सुपर कॉरिडोर पर बनाए जाने वाले स्टेशन शहर का एकमात्र स्टेशन होगा। स्टेशन में तीन पटरिया दी जाएंगी, ऐसे में दो पटरियों से ट्रेन क्रॉस होगी, वहीं तीसरी से ट्रेन गांधीनगर डिपो में जाएगी।

इस मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर अधिकारियों का कहना है कि सुपर कॉरिडोर के जिस हिस्से में अगले साल सितंबर तक ट्रायल रन शुरू किया जाना है। उस हिस्से को सुपर प्रायोरिटी ट्रैक के नाम से जाना जाएगा। दरअसल ट्रेन चलाने के लिए स्टेशन का काम पूरा किया जाना सबसे ज्यादा जरूरी है। इसलिए जल्द से जल्द स्टेशन बनाकर तैयार कर दिया जाएगा।

इसलिए इसके काम में तेजी लाई जा रही है क्योंकि दूसरे अन्य स्टेशनों के मामले में मेट्रो का स्टेशन काफी बड़ा होगा। वहीं ट्रेनों को रखने के लिए गांधीनगर में डिपो बनाया गया है। जहां पर रात में ट्रेन जाएगी वही डिपो से सुबह ट्रेन निकल कर अपनी पटरी पर लौटेगी। इस काम को पूरा करने के लिए ट्रैफिक बाधा दे रहा है। ऐसे में ट्रैफिक को डायवर्ट कर काम को पूरा किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews