इंदौर में दूध के दाम में गिरावट, यहां जानें प्रति लीटर का भाव

Milk Price in indore

Milk Price in indore

Milk Price Hike : मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में 1 अक्टूबर यानी आज से दूध के दाम में कमी हुई है। इससे आम जनता की जेब पर राहत मिलने वाली है। क्योंकि पिछले एक साल से लगातार दूध के दामों में बढ़ौतरी की जा रही थी। लेकिन अब दाम कम कर दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि दूध विक्रेता संघ ने दूध के दामों में कमी करने का फैसला लिया है।

ऐसे में अब 60 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से दूध मिलेगा। पहले यहीं 62 रुपए लीटर के हिसाब से बिक रहा था। ऐसे में 2 रूपये प्रति लीटर के हिसाब से कमी की गई है। ये दाम डेरी पर मिलने वाले दूध के है। वहीं घर पर बंदी सेवा वालों को 56 रुपए प्रति लीटर में दूध मिलेगा यहीं पहले 58 रुपए बिक रहा था।

ये है जनता को राहत देने की वजह

जानकारी के मुताबिक, इंदौर में लगातार दूध की खपत बढ़ती जा रही है। प्रतिदिन 12 लाख लीटर से ज्यादा का दूध इंदौर में खप रहा है। इसी बीच बढ़ते दामों की वजह से जनता बेहद परेशान थी वह दूध लेना तक कम कर चुकी थी जिसको देखते हुए दाम में कमी करने का फैसला लिया गया। अब दूध के दाम प्रति लीटर 2 रुपए कम में मिलेगा। जनता को रहत देने के लिए दुग्ध संघ द्वारा ये निर्णय लिया गया है।

इसके पीछे का कारण अच्छी बारिश को माना जा रहा है। इतना ही नहीं इस साल हरे चारे अवाक भी सबसे ज्यादा रही है। वहीं चापड़ के भाव में भी कमी हुई है। साथ ही पशुओं के रखरखाव और भोजन की लागत में कमी हुई है। जिस वजह से आम जनता की जेब पर राहत पड़ी है। इसकी जानकारी दूध विक्रेता संघ के अध्यक्ष भरत मथुरावाला द्वारा इसकी जानकारी दी गई है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews