Mirzapur: मोबाइल चोरी के आरोप में युवक को पेड़ से उल्‍टा लटका कर बेरहमी से पीटा, वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप

Mirzapur: मोबाइल चोरी के आरोप में युवक को पेड़ से उल्‍टा लटका कर बेरहमी से पीटा, वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप

मिर्जापुर में युवक को मोबाइल चोरी करने पर इस कदर सज़ा दी गई, की उसे देखकर हर किसी की रूह काप जाए। मोबाइल चोरी के आरोप में गांव के एक युवक को पेड़ से उल्टा लटकाकर बेल्ट से पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवक को मार से बचाने की लिए उसकी मां लगातार गुहार लगा रही थी, लेकिन किसी ने उसकी एक न सुनी और आरोपी बेरहमी से युवक की पिटाई करते रहे।

मिर्जापुर ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के महोगढ़ी गांव में मोबाइल फोन चोरी के आरोप में युवक को पेड़ से उल्टा लटकाकर बेरहमी से पीटा गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को पेड़ से उतारा गया। पुलिस ने घटना की पूरी जानकारी जुटाई, जिसमे पीड़ित युवक की मां ने कहा जब वह यहां पहुंची तो उसके बेटे को लाल मिर्च लगाकर पीटा जा रहा था, लोग तमाशा देख रहे थे, फोटो और वीडियो बना रहे थे। लेकिन किसी ने मेरे बेटे की मदद नहीं की।

दरअसल, यह वीडियो 3 दिसंबर का बताया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस ने पीड़ित युवक की मां को थाने बुलाया और जानकारी प्राप्त की। पीड़ित युवक की मां से मिली जानकारी के अनुसार युवक अपने घर से टूटी हुई चप्पल सुधरवाने गया था। जब वह वहां से लौट रहा था तो उसपर मोबाइल चोरी का आरोप लगाया गया और रास्ते में रोक लिया। पहले उसके साथ मार पीट करते हुए चोरी कबूल करने का बोला, लेकिन जब युवक ने चोरी कबूल नहीं की तो उसे पेड़ से उल्टा लटकाकर, मिर्च डालकर बेरहमी से पीटा गया। चारों आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आपको बता दें इस घटना में पीड़ित युवक का दाहिना हाथ और पैर टुटा है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews