जेसीबी मशीन से टकराकर ट्रैक्टर ट्रॉली खाई में गिरी, नीचे दबकर चालक की मौत

जेसीबी मशीन से टकराकर ट्रैक्टर ट्रॉली खाई में गिरी, नीचे दबकर चालक की मौत

मुरैना, संजय दीक्षित।  मुरैना जिले के सबलगढ़ थाना क्षेत्र के काजोनी घाटी पर मिट्टी भरने के दौरान एक जेसीबी मशीन से ट्रैक्टर ट्रॉली टकरा गई। जिससे चालक सहित ट्रैक्टर ट्रॉली गड्ढे में गिरकर पलट गयी। इस घटना में ट्रैक्टर चालक परशुराम रावत की नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गयी।

ये भी पढ़ें – विश्व रैंकिंग में पहले पायदान पर पहुंची भारत की तीरंदाज Deepika Kumari, गोल्ड मेडल की हैट्रिक

जानकारी के अनुसार खनपुरा पूछरी का रहने वाला परशुराम रावत पुत्र लालपति रावत उम्र 40 साल अपने ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर काजोनी घाटी पर गया था।  भूप सिंह रावत की जेसीबी मशीन परशुराम रावत की ट्रॉली में मिट्टी पत्थर भर रही थी।ट्रैक्टर ट्रॉली में ओवरलोड मिटटी भर गई थी।  ओवरलोड होने के कारण जेसीबी का हुड ट्रॉली से टकरा गया जिससे ट्रैक्टर ट्रॉली रपटकर खंती में जा गिरी। ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने के कारण परशुराम नीचे दब गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। आसपास के लोगों ने परशुराम को ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे से निकालने का प्रयास किया लेकिन उसे बाहर नही निकाल सके। बड़ी मशक्कत के बाद मृत युवक को बाहर निकाला। मृत युवक अपने पीछे तीन बेटा बेटियों की छोड़ गया हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews