
मुरैना, संजय दीक्षित। मुरैना (Morena Police) जिले के नूराबाद थाना पुलिस ने गुड्डा गुर्जर के दो आश्रय दाताओं को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है बता दें कि नूराबाद थाने को सूचना मिली कि डकैत गुड्डा गुर्जर अपने पैतृक गांव लोहगढ़ के आसपास देखा गया है।
यह भी पढ़े…मंदसौर में नाबालिग से दुष्कर्म, विरोध में उतरा हिंदू संगठन, आरोपी के मकान पर चला बुलडोजर
सूचना के बाद जंगल में सर्चिंग को उतरी नूराबाद पुलिस को लोहगढ़ के जंगल की पहाड़ी के पीछे दो संदिग्ध दिखाई दिए। दोनों ने पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास किया, लेकिन घेराबंदी करके पुलिसकर्मियों ने उन्हें दबोच लिया। दोनों के पास मिले बैगो की तलाशी ली गयी तो आटा, दाल, नमक, बीड़ी के बंडल, माचिव का पैकेट, तेल आदि रखे हुए थे। पकड़े गए आरोपियों के नाम जरदान सिंह का पुरा सुरहेला, ग्वालियर निवासी रिंकू पुत्र बुलाखी गुर्जर और भूपेन्द्र उर्फ रामसेवक पुत्र रामऔतार गुर्जर बताए गए हैं।
यह भी पढ़े…पुलिस प्रताड़ना से परेशान होकर युवक ने दी जान, आयोग ने एसपी श्योपुर से मांगा जवाब
दाेनों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह डकैत गुड्डा के लिए यह सामग्री लेकर जा रहे थे। इसके बाद पुलिस टीम ने लोहगढ़ के आसपास देर शाम तक सर्चिंग की, लेकिन डकैत गुड्डा हाथ नहीं लगा। नूराबाद थाना प्रभारी विनय यादव ने बताया कि यह दोनों आरोपी लंबे समय से डकैत गुड्डा के लिए रसद देने का काम रहे थे। डकैत को शरण देने से लेकर उसे रसद पहुंचाने तक का काम करते हैं, इसलिए दोनों पर डकैती एक्ट के अलावा धारा 212 व 216 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
[dgv_vimeo_video id=”766970661″]
