मंदसौर में नाबालिग से दुष्कर्म, विरोध में उतरा हिंदू संगठन, आरोपी के मकान पर चला बुलडोजर

मंदसौर में नाबालिग से दुष्कर्म, विरोध में उतरा हिंदू संगठन, आरोपी के मकान पर चला बुलडोजर

मंदसौर, डेस्क रिपोर्ट। मंदसौर (Mandsaur) में 17 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने ही इस घटना को अंजाम दिया है। मामला सामने आने के बाद हिंदूवादी संगठन ने घटना का जमकर विरोध किया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया। अब मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने आरोपी के मकान पर बुलडोजर भी चला दिया है।

जानकारी के मुताबिक यह घटना मंदसौर की पिपलिया मंडी के अयोध्या बस्ती इलाके की है। यहां पर 17 साल की एक किशोरी के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले 19 वर्षीय युवक ने बहला-फुसलाकर दुष्कर्म किया। हैरानी की बात तो यह है कि इस घटना में युवक की मां ने भी उसका साथ दिया। किशोरी के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने यौन शोषण सहित अन्य धाराओं में आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज करते हुए युवक की मां को भी आरोपी बनाया है।

Must Read- भोपाल में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, पूरे घर का सामान जलकर हुआ खाक

नाबालिग के साथ हुई दुष्कर्म की घटना जैसे ही सामने आई हिंदूवादी संगठनों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। सभी की बस यह मांग थी कि आरोपी को सख्त से सख्त सजा देने के साथ उसके मकान पर बुलडोजर चला दिया जाए। हिंदूवादी संगठन ने अपनी मांग को लेकर रैली निकालते हुए चक्का जाम भी कर दिया था। इसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए और हिंदूवादी संगठन द्वारा लगातार किए जा रहे प्रदर्शन के चलते पुलिस ने भी आरोपी के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करने के साथ प्रशासन की टीम उसके घर पर पहुंची और अवैध रूप से बनाए गए मकान पर बुलडोजर चला दिया। इस कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद था।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews