ये हैं भारत के महलों की तरह दिखने वाले आलीशान रेलवे स्टेशन, MP का नाम भी है शामिल

क्या आपने कभी भारत की सबसे आलीशान रेलवे स्टेशन में शामिल स्टेशनों के बारे में सुना है। यह ऐसे रेलवे स्टेशन हैं, जहां की सुंदरता महलों की रंगत के आगे फीकी पड़ जाती है। यहां जाने के बाद आपको एक अलग सा ही माहौल देखने को मिलेगा।
ये हैं भारत के महलों की तरह दिखने वाले आलीशान रेलवे स्टेशन, MP का नाम भी है शामिल

Indian Railways : भारतीय रेलवे दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क माना जाता है। यहां रोजाना लगभग 1200 से अधिक ट्रेनिंग संचालित होती है जो कि यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक करने का कार्य करती है। इसके अलावा, मालगाड़ी व्यापारियों का काम आसान करती है। लोग आसानी से टिकट लेकर अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं। बहुत सी ट्रेन ऐसी होती है, जो बहुत छोटी रुट पर चलाई जाती है। बहुत सारी ट्रेनें ऐसी होती है, जो काफी लंबे रुट पर चलती है। इसके लिए वह दो से तीन दिन का भी समय लेती है। इस दौरान बहुत से राज्यों से होकर गुजरती है। ऐसे में पैसेंजर को खानपान, कलर, भाषा, बोली, आदि से रूबरू होने का मौका मिलता है। वहीं, खुबसूरती भी मन मोह लेती है। कहीं पहाड़ी इलाके, तो कहीं रेगिस्तानी इलाके… इतना खूबसूरत नजारा सफर को बेहद आसान और मजेदार बना देता है।

वैसे तो कुछ-कुछ दूरी पर रेलवे स्टेशन बनाया जाता है, ताकि लोग अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंच सके। इसके अलावा, उन्हें बेसिक सुविधाएं मिल सके। आपने अक्सर वैसे स्टेशनों के बारे में सुना होगा जो भारत का सबसे लंबा रेलवे स्टेशन, भारत का सबसे बीजी रेलवे स्टेशन, भारत का सबसे अनोखा रेलवे स्टेशन रहा होगा, लेकिन क्या आपने कभी भारत की सबसे आलीशान रेलवे स्टेशन में शामिल स्टेशनों के बारे में सुना है। यह ऐसे रेलवे स्टेशन हैं, जहां की सुंदरता महलों की रंगत के आगे फीकी पड़ जाती है। यहां जाने के बाद आपको एक अलग सा ही माहौल देखने को मिलेगा। आपको ऐसा लगेगा ही नहीं कि आप रेलवे स्टेशन आए हैं, बल्कि आपको ऐसा लगेगा कि आप किसी टूरिस्ट प्लेस पर आए हैं।

MP

आज हम आपको मध्य प्रदेश में स्थित रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के बारे में बता रहे हैं, जो दुनिया के वर्ल्ड क्लास स्टेशनों में शुमार है। यह रेलवे स्टेशन आपको बहुत सारी सुविधाओं से लैस मिलेगा जो कि एयरपोर्ट के तर्ज पर बनाया गया है। जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था। स्टेशन की साफ-सफाई और हाई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। यहां बहुत सारे टूरिस्ट ऐसे हैं जो कि घूमने के लिए भी आते हैं।

महाराष्ट्र

इसके बाद, महाराष्ट्र का शिवाजी महाराष्ट्र टर्मिनल रेलवे स्टेशन इस लिस्ट में शामिल है। यहां की आलीशान बिल्डिंग लोगों को काफी ज्यादा आकर्षित करती है। यहां आपको विदेश वाली फीलिंग आएगी। इस रेलवे स्टेशन को अक्सर आपने फिल्मों में भी देखी होगी।

यूपी

अब आता है लखनऊ का चारबाग रेलवे स्टेशन, जिसे ब्रिटिश आर्किटेक्चर माना गया है। यह ब्रिटिश काल से ही व्यापार के लिए लिहाज से मुख्य केंद्र बिंदु रहा है। यहां काफी ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है। इस रेलवे स्टेशन की बहुत सारी सुविधाएं बाकी रेलवे स्टेशनों से अलग है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews