MP: 9वीं के छात्र के साथ सीनियर्स ने की रैगिंग, मारपीट कर नाले में बनाया मुर्गा

MP: 9वीं के छात्र के साथ सीनियर्स ने की रैगिंग, मारपीट कर नाले में बनाया मुर्गा

टीकमगढ़, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP) के टीकमगढ़ (Tikamgarh) से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां पर 9वीं क्लास के छात्र के साथ रैगिंग की घटना को अंजाम दिया गया है। 4 सीनियर छात्रों ने ना सिर्फ उसे मारा-पीटा बल्कि घंटों तक गंदे नाले में बैठाकर मुर्गा भी बनाया। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था पर पीड़ित छात्र ने स्कूल प्रबंधन और पुलिस को मामले की सूचना दी थी। आरोपी छात्रों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है और डर के मारे पीड़ित छात्र ने स्कूल जाना बंद कर दिया है।

पीड़ित छात्र का कहना है कि आरोपी छात्र उसे लगातार परेशान कर रहे थे। मौके पर स्कूल शिक्षक के आ जाने की वजह से वो से भाग गए जिसके बाद शिक्षक ने छात्र को नाले से बाहर निकाला। पीड़ित ने बताया है कि यह सभी छात्र उसके स्कूल के ही हैं।

Must Read- विश्व का इकलौता मंदिर जहां हाथी पर विराजित हैं मां लक्ष्मी, दिवाली पर होता है विशेष अनुष्ठान

अपने साथ हुई घटना के बारे में बताते हुए पीड़ित छात्र ने कहा है कि 13 अक्टूबर को आरोपी उसे अगवा कर शहर से बाहर ले गए थे। वहां उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर गंदे नाले में उसे घंटों मुर्गा बनाए रखा। छात्र को शरीर पर कई जगह गंभीर चोट लगी है। पुलिस का कहना है कि जिन छात्रों ने घटना को अंजाम दिया है वह एक ही स्कूल के हैं और सभी नाबालिग हैं। छात्रों के नाबालिग होने की वजह से उनके खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत जांच पड़ताल करते हुए कार्रवाई की जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews