MP Board Result : जारी हुआ एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, 12वीं में नारायण शर्मा और 10वीं में मृदुल पाल ने किया टॉप

MP Board

MP Board of Secondary Education

MP Board Result : एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है सभी विद्यार्थियों का इंतेजार भी इसी के साथ खत्म हुआ। स्कूली शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार ने एमपी बोर्ड के आफिस में रिजल्ट जारी किए हैं। आप रिजल्ट को एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट क्रैश हो गई।

— School Education Department, MP (@schooledump) May 25, 2023

जानकारी के मुताबिक, इस बार के परिणाम अच्छे आए है। 18 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने इस बार परीक्षा दी थी। एमपी बोर्ड 12वीं में 8 लाख विद्यार्थियों में 55.28 प्रतिशत रिजल्ट रहा। वहीं 12 वीं में नारायण शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया है। वहीं 10वीं में मृदुल पाल ने टॉप किया है।

असफल विद्यार्थियों में लिए बोले मंत्री इंदरसिंह परमार

जो बच्चे इस बार परीक्षा में असफल हुए है उनके लिए मंत्री इंदरसिंह परमार ने कहा है कि विद्यार्थी बिलकुल भी चिंता ना करें उन्हें एक और मौका दिया जाएगा। कम अंक के कारण ऐसा हुआ है। आगे अच्छे से मेहनत कर के परीक्षा दे सकते हैं।

टॉपर्स को पुरस्कार

एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं के टॉपर्स को सरकार इस बार कई पुरस्कार देने के बारे में सोच रही है। टॉपर्स लड़कियों को ई स्कूटी और लड़कों को लैपटॉप देने की योजना बनाई गई है। इसकी सुचना भी शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने दी है।

इन वेबसाइट पर करें रिजल्ट चेक 

mpresults.nic.in

mpbse.nic.in

mpbse.mponline.gov.in

ऐसे चेक करें रिजल्ट

सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट पर जाए, वहां एमपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट की लिंक पर क्लिक करें। उसके बाद अपना रोल नंबर दर्ज कर सब्मिट करें। स्‍टूडेंट्स अपने मार्कशीट का एक प्रिंट आउट भी निकलवा सकते हैं साथ ही डाउनलोड भी कर सकते हैं।

ऑनलाइन मार्कशीट पर चेक करें ये डिटेल्स

  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • रोल नंबर
  • स्कूल कोड
  • छात्र का नाम
  • तस्वीर
  • केंद्र संख्या
  • कुल अंक
  • प्रत्येक विषय में अंक
  • डिवीजन
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews