MP BOARD EXAM : कक्षा 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर, मॉडल पेपर जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जानें अन्य डिटेल्स

हर साल एमपी बोर्ड द्वारा बोर्ड परीक्षाओं से पहले सेंपल पेपर्स जारी किए जाते है। छात्र इसके आधार पर वार्षिक परीक्षा की तैयारी कर सकते है।
MP Board

MP Board 10th 12th 2024 : मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। प्री-बोर्ड और मैन परीक्षाओं के पहले माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 10 हाई स्कूल एवं कक्षा 12 हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों के लिए सैंपल पेपर जारी कर दिए हैं।छात्र मण्डल की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते है या फिर नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर पेपर्स डाउनलोड कर सकते है।

माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश, भोपाल द्वारा जारी की गई सूचना में लिखा है कि, हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी परीक्षा वर्ष 2024-25 के लिये परीक्षा पेटर्न के आधार पर प्रश्न पत्रों के पेटर्न की जानकारी के लिये मुख्य विषयों के अभ्यास हेतु सेम्पल पेपर मण्डल की वेबसाइट पर अपलोड किए गए है। इन प्रश्न पत्रों का मुख्य परीक्षा में उपयोग होने वाले प्रश्न पत्रों से कोई संबंध नही होगा, न ही विशेष प्रश्न के रूप में इसे लिया जावे।

जनवरी में होंगी MP Pre Board Exam

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा शैक्षणिक सत्र 2024-25 की कक्षा 10वीं एवं 12वीं की प्रीबोर्ड परीक्षा की जारी समय-सारणी के अनुसार, 10वीं की प्री बोर्ड परीक्षा 16 से 22 जनवरी तक सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक आयोजित होगी। वहीं 12वीं की परीक्षा 16 से 24 जनवरी तक आयोजित होगी। 10वीं का पहला पेपर हिंदी का होगा, जबकि 12वीं का पहला पेपर भौतिकशास्त्र, अर्थशास्त्र का होगा।अन्य पेपरों की जानकारी के लिए छात्र एमपी बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।

फरवरी-मार्च 2025 के बीच MP Board Main Exams

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का संभावित शेड्यूल भी पहले ही जारी कर दिया , इसके तहत प्री बोर्ड परीक्षा दिसंबर 2024 से जनवरी 2025 के बीच में आयोजित करवाई जाएंगी।10वीं बोर्ड की मैन परीक्षा 27 फरवरी से 19 मार्च 2025 के बीच होगी।इसमें हिंदी विषय का पेपर सबसे पहले और विज्ञान का पेपर सबसे लास्ट में होगा। 10वीं परीक्षा 2025 सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच होगी । 12वीं की परीक्षा 25 फरवरी से 25 मार्च तक चलेगी।अनुमान है कि इस बार करीब 18 लाख से ज्यादा छात्र इसमें शामिल होंगे।

यहां से डाउनलोड करें MP Board 10th 12th Model Papers

बता दे कि हर साल एमपी बोर्ड द्वारा बोर्ड परीक्षाओं से पहले सेंपल पेपर्स जारी किए जाते है। छात्र इसके आधार पर वार्षिक परीक्षा की तैयारी कर सकते है। इन प्रश्न पत्रों से यह तो पता नहीं चलता कि कौन से प्रश्न पेपर में आएंगे परंतु पेपर का पैटर्न पता चल जाता है, जिससे छात्रों को मुख्य परीक्षा की तैयारी करने का आईडिया मिल जाता है।

https://mpbse.nic.in/ModelPaper.HTML

https://www.mpbse.nic.in/Bse_Time_Table_2024_25.PDF

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews