MP Board ने शुरू की टोल-फ्री हेल्प लाइन सेवा, स्टूडेंट्स की शंकाओं का होगा समाधान

MP

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board) ने फरवरी में होने वाली हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी की परीक्षाओं की तैयारी तेज कर दी है। परीक्षाओं से जुड़ी ऑफिशियल तैयारियों के साथ माध्यमिक शिक्षा मंडल स्टूडेंट्स को लेकर भी फिक्रमंद है। बोर्ड (MP Board) ने स्टूडेंट्स की शंका की समाधान के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन सेवा शुरू की है।

परीक्षा से पहले और परीक्षा के दौरान स्टूडेंट्स बहुत साड़ी शंकाओं से घिरे रहते हैं जिसके चलते उन्हें तनाव भी रहता है।  इसी तनाव को दूर करने के लिए  माध्यमिक शिक्षा मंडल टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर (MP Board Toll Free Number) जारी करता है।  इस बार भी बोर्ड ने 18002330175 टोल-फ्री नंबर जारी किया है।

31 दिसंबर 2022 तक रहेगी हेल्पलाइन सेवा  

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर स्टूडेंट अपनी किसी भी तरह की शंका का समाधान कर सकते हैं।  ये हेल्पलाइन नंबर सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक एक्टिव रहेगा और अवकाश के दिन में भी एक्टिव रहेगी।  ये हेल्पलाइन सेवा 31 दिसंबर 2022 तक चलेगी।

120 से ज्यादा एक्सपर्ट करेंगे शंका समाधान

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर पर 120 विषय विशेषज्ञ और 18 काउंसलर, मनोवैज्ञानिक स्टूडेंट्स की शंकाओं का समाधान करेंगे। स्टूडेंट इस नंबर पर विषय से सम्बंधित प्रश्न भी पूछ सकते हैं। इसके अलावा शैक्षणिक समस्या, परीक्षा से सम्बंधित समस्या आदि का भी निराकरण इस टोल-फ्री नंबर पर किया जायेगा।

17 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं 

माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होंगी। यहाँ बता दें कि टोल-फ्री नंबर का स्टूडेंट्स बहुत उपयोग करते हैं। 2020 में इस नंबर ढाई लाख स्टूडेंट्स ने कॉल किया था जबकि 2021 में 40 हजार ने इस नंबर का लाभ लिया था।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews