MP Board Time Table: एमपी बोर्ड की 10वीं-12वीं परीक्षा का टाइम टेबल हुआ जारी, इस तारीख से शुरू होगी परीक्षा, पढ़ें यह खबर

MP Board Time Table: माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश (एमपी बोर्ड) द्वारा मंगलवार को हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा 2025 की तारीखें घोषित कर दी गई हैं। दरअसल परीक्षा का समय छात्रों और शिक्षकों के लिए एक महत्वपूर्ण समय होता है।
MP Board

MP Board Time Table: माध्यमिक शिक्षा मंडल यानी एमपी बोर्ड द्वारा मंगलवार को हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा 2025 की तारीखें घोषित की गई। जानकारी के अनुसार 27 फरवरी से हाई स्कूल की परीक्षा शुरू होकर 19 मार्च को समाप्त होगी। जबकि, हायर सेकेंडरी परीक्षा की बात की जाए तो यह 25 फरवरी से शुरू होगी और 25 मार्च को समाप्त होगी।

हाई स्कूल परीक्षा

हाई स्कूल परीक्षा:

हाई स्कूल (10वीं) की परीक्षा 27 फरवरी 2025 को शुरू होगी और 19 मार्च 2025 को समाप्त होगी। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक आयोजित की जाएगी।

हायर सेकेंडरी परीक्षा

हायर सेकेंडरी परीक्षा:

हायर सेकेंडरी (12वीं) की परीक्षा 25 फरवरी 2025 को शुरू होगी और 25 मार्च 2025 को समाप्त होगी। यह परीक्षा भी सुबह 9 बजे से 12 बजे तक आयोजित की जाएगी।

माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश ने परीक्षा कार्यक्रम के संबंध में निम्नलिखित निर्देश जारी किए हैं:

परीक्षा कार्यक्रम की सूचना: सभी शासकीय एवं मान्यता प्राप्त अशासकीय हायर सेकेण्डरी एवं हाईस्कूल विद्यालयों को परीक्षा कार्यक्रम की प्रतिलिपि भेजी गई है। प्राचार्यों से अनुरोध है कि वे इस कार्यक्रम को विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा करें ताकि सभी परीक्षार्थी इसे आसानी से देख सकें।

कक्षा अध्यापक की जिम्मेदारी: इसके साथ ही कक्षा अध्यापक को यह सुनिश्चित करना होगा कि सभी परीक्षार्थी अपने-अपने परीक्षा विषय, प्रश्न-पत्र, दिनांक, दिवस और समय को नोट कर लें।

परीक्षा का समय: बता दें कि सभी परीक्षाएं सुबह 9.00 बजे से 12.00 बजे तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षार्थियों को विशेष रूप से इस समय की सूचना दी जाएगी।

विशेष परीक्षार्थी: नियमित, स्वाध्यायी, दृष्टिहीन, मूकबधिर (दिव्यांग) परीक्षार्थियों की परीक्षाएं भी समान तिथि, दिवस और समय पर आयोजित की जाएंगी।

वेबसाइट पर उपलब्धता: परीक्षा कार्यक्रम मंडल की वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर भी उपलब्ध है। परीक्षार्थी और शिक्षक इसे वहां से भी देख सकते हैं।

कब आएंगे परिणाम: परीक्षा समाप्त होने के बाद, उत्तर पुस्तिकाओं की जाँच की जाएगी और परिणाम मई या जून 2025 में घोषित किए जाने की संभावना है।

वहीं ऐसे में यदि किसी परीक्षार्थी या विद्यालय को परीक्षा कार्यक्रम से संबंधित कोई जानकारी या सहायता की आवश्यकता है, तो वे माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। मंडल का ईमेल पता mpbse@mp.nic.in है और उनकी वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर सभी आवश्यक जानकारी उपलब्ध है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews