MP By Election: कांग्रेस ने शुरू की तैयारी , ग्वालियर के इस विधायक को मिली बड़ी जिम्मेदारी

MP By Election: कांग्रेस ने शुरू की तैयारी , ग्वालियर के इस विधायक को मिली बड़ी जिम्मेदारी

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। कांग्रेस (Congress) ने उपचुनाव (By Election)  की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी ने तीन विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनावों के लिए प्रभारी नियुक्त नियुक्त कर दिए हैं। ग्वालियर दक्षिण विधानसभा के युवा विधायक प्रवीण पाठक को कांग्रेस ने पृथ्वीपुर विधानसभा उपचुनाव का प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी ने इसके अलावा अन्य दो विधानसभा सीटों के लिए भी प्रभारियों की घोषणा कर दी है।

विधायक प्रवीण पाठक के कार्यालय से मिली जानकारी मुताबिक कांग्रेस ने उन्हें पृथ्वीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किया है, गौरतलब है कि पृथ्वीपुर सीट पूर्व मंत्री बृजेन्द्र सिंह राठौर के निधन के कारण खली हुई है।  प्रभारी बनाये जाने पर विधायक प्रवीण पाठक ने इसके लिए पार्टी नेतृत्व का आभार जताया है।

ये भी पढ़ें – Ashoknagar : भूमि पर अतिक्रमण रोकने गए वन अमले पर हमला, छीनी रायफल, दो वनरक्षक घायल

बता दें कि कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक पर पहले भी भरोसा जता चुकी हैं , AICC ने ग्वालियर जिले के विधायक प्रवीण पाठक को बंगाल विधानसभा में भी प्रभारी बनाकर भेजा था और वहां पार्टी ने शानदार सफलता हासिल की थी। जांनकारी के अनुसार कांग्रेस ने पृथ्वीपुर विधानसभा के अलावा रेगांव और जोबट के प्रभारी भी नियुक्त किये हैं।  रेगांव विधानसभा  के लिए पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया और जोबट विधानसभा का प्रभारी रवि जोशी को बनाया गया है।

ये भी पढ़ें – एक दुल्हन दो दूल्हें, दो युवकों का दावा ‘ये मेरी पत्नी’, अजब दुल्हन की गजब कहानी !

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews