MP College Admission : एडमिशन के बाद पसंद नहीं आ रहा है कॉलेज, इस तारीख तक कर सकेंगे चेंज

MP News, MP college

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कॉलेज में एडमिशन (MP College Admission) लेने वाले छात्रों के लिए हाल ही में एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल अगर कोई छात्र एडमिशन खत्म होने की जल्दबाजी में किसी कॉलेज में प्रवेश ले लेता है और बाद में उसे कॉलेज पसंद नहीं आता है तो अब वह अपना कॉलेज 20 अक्टूबर तक बदल सकेगा। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग द्वारा विकल्प निकाला गया है। जिसके चलते अब छात्र-छात्रा अपना मनपसंदीदा कॉलेज 20 अक्टूबर तक चुन सकते हैं।

Must Read : अब हिंदी में करवाई जाएगी MBBS की पढ़ाई! मेडिकल शिक्षा के लिए अमित शाह जल्द करेंगे Hindi Syllabus लॉन्च

आपको बता दे, स्नातक और स्नातकोत्तर में प्रवेश ले चुके विद्यार्थी अब उसे बदल कर अपने पसंदीदा कॉलेज में एडमिशन ले सकेंगे। 20 अक्टूबर इसके आवेदन के लिए आखिरी तारीख है। दरअसल, हाल ही में कालेज स्थानांतरण और शिक्षकों को ई-कंटेंट तैयार करने के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किए है। ऐसे में सत्र 2022-23 में प्रवेश लेने वाले यूजी व पीजी के विद्यार्थियों को फायदा होगा। हालांकि विद्यार्थियों को कॉलेज बदलने के लिए लिखित में आवेदन देना होगा। उसके बाद ही एडमिशन में बदलवा कर सकेंगे। इसके लिए जो कॉलेज पसंद है अगर उसमें स्थान खली होगा तो विद्यार्थी को स्थानांतरित किया जा सकेगा।

जानकारी के मुताबिक, जिस कॉलेज में छात्र एडमिशन लेना चाहता है, उस कॉलेज के साथ-साथ अभी वह जिस कॉलेज में है उस कॉलेज के भी प्राचार्य की सहमति लेना बेहद जरूरी होगी। उसके साथ ही पसंदीदा कॉलेज में प्रवेश लेने के लिए आवेदन देना होगा। अगर कॉलेज में सीट खाली होगी तो स्थानांतरण हो सकेगा। खास बात यह है कि अगर एक कॉलेज में एक ही कोर्स के लिए ज्यादा आवेदन आते हैं और रिक्त स्थान ज्यादा नहीं होते हैं तो मेरिट बेस पर एडमिशन कॉलेज में दिए जाएंगे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews