
MP Election : आने वाले विधानसभा चुनाव से पहले लगातार बीजेपी और कांग्रेस पार्टी एक दूसरे पर बयान बाजी करने में लगी हुई है। अभी हाल ही में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पीसीसी चीफ कमलनाथ को बात करते हुए देखा गया है। जहां पर कमलनाथ ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। वह शिवराज से लेकर अमित शाह और मोदी के बारे में बोलते हुए दिखाई दिए हैं। साथ ही उन्होंने सरकारी खर्च के बारे में बात कि और ऐतिहासिक जीत का दावा जो बीजेपी द्वारा किया जा रहा है उसके बारे में भी वह बोलते हुए नजर आए। चलिए जानते हैं आखिर क्या कहना है कमलनाथ का कहना?
कमलनाथ ने शिवराज पर कसा तंज
कमलनाथ ने आज मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में बात करते हुए कहा कि शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं करते। लेकिन अमित शाह मोदी आयेंगे तो किसके पक्ष में बोलेंगे? पार्टी का बोलेंगे लेकिन शिवराज का चहरा नहीं बोलेंगे, ये बड़ी ही दुःख की बात है। बीजेपी को शर्म आ रही है।
[dgv_vimeo_video id=”867612883″]
सरकार के कर्ज को लेकर उन्होंने कहा
इसके अलावा उन्होंने सरकार के कर्ज लेने पर बात करते हुए कहा कि सरकार ने कितने ठेके दिए है और कितना एडवांस दिया है उसका हिसाब लगा लीजिये। सब सामने आ जाएगा कि कितनी रिश्वत ली हुई है। मेरे पास तो इसकी जानकारी है।
पाकिस्तान के पोस्टर पर बोले
वहीं पाकिस्तान के पोस्टर पर उन्होंने बात की और कहा कि मेरे राजनीतिक करियर में किसी ने भी उंगली नहीं उठाई। तो अब पाकिस्तान खालिस्तान अफ़गानिस्तान मिल जाएगा। ये लोग असलियत से ध्यान मोड़ना चाहते है। मेरे नाम से उनके पेट में दर्द होता है।
सीएम के बीजेपी के ऐतिहासिक जीत के दावे पर बोले कमलनाथ
[dgv_vimeo_video id=”867613438″]
कमलनाथ ने कहा कि कभी शिवराज सिंह चौहान की बात सच निकलती है क्या? मैं चाहता हूं यह और कहें। मध्य प्रदेश की जनता पर मुझे पूरा विश्वास है। मैं भी जनता को देखता हूं। अगर ऐतिहासिक जीत होने की बात है तो उन्हें शासकीय तंत्र का उपयोग करने की क्या आवश्यकता है। पूरी शासकीय मीटिंग हो रही है, शासकीय खर्चे पर हो रही है, इससे बड़ा दुरुपयोग क्या हो सकता है।
जान आक्रोश को लेकर बोले
इसके अलावा जान आक्रोश पर बात करते हुए बोले कि शासकीय खर्चे पर हो रही है। इससे बड़ा दुरुपयोग क्या हो सकता है। जन आक्रोश यात्राओं में कांग्रेस नेताओं की नारेबाजी पर कहा कि सब दावेदारी की नारेबाजी है, कौन सी गलत बात है। कोई अपनी दावेदारी के लिए नारेबाजी करता है तो करें। कमलनाथ दिग्विजय के जन आक्रोश यात्रा में शामिल न होने पर बोले कि मैं छिंदवाड़ा गया था वहां शामिल हुआ था। परसों दिग्विजय सिंह जा रहे हैं। हमने सात टीम बनाई हैं वह लोग कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने खुद पोस्टर में नाम न रखने की बात कही थी।
कांग्रेस आने पर योजनाएं बंद करने के आरोपों पर कमलनाथ ने कहा जहां भ्रष्टाचार का माध्यम था उन्हे बंद करेंगे, संबल में कितना भ्रष्टाचार था। मैंने कौन सी योजना बंद की बताइए।
