2 दिसंबर के दिन टाइट सिक्योरिटी में स्टेडियम पहुंचेंगे डाक मतपत्र, स्ट्रांग रूम किए जाएंगे स्थानांतरित

MP Election 2023

MP Election : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के मतदान 17 नवंबर को हुए। वहीं अब मतगणना 3 दिसंबर के दिन प्रदेशभर में होने वाली है। इस दिन ही प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला होगा। इसको लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां प्रशासन द्वारा की जा रही है। वहीं इंदौर के नेहरू स्टेडियम में भी चाकचौबंद व्यवस्था की जा चुकी हैं।

डाक मत पत्रों को स्ट्रांग रूम में किया जाएगा स्थानांतरित

हाल ही में जानकारी सामने आई है कि 3 दिसंबर के एक दिन पहले ही स्टेडियम में टाइट सिक्यूरिटी और प्रतिनिधियों की मौजूदगी में डाक मतपत्र पहुंच जाएंगे। ऐसे में 2 दिसंबर के दिन सिक्यूरिटी और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में डाक मत पत्रों को स्ट्रांग रूम में स्थानांतरित की जाएगी। शहर में 143 टाइट टेबलों के माध्यम से मतगणना होने वाली है।

ऐसे में पहले डाकमत पत्रों की गिनती होगी। आपको बता दे, शहर में 15 हजार से ज्यादा डाक मत पत्रों के माध्यम से मतदान हुआ है। जिसमें 4400 बुजुर्ग और दिव्यांग शामिल है। इसके आलवा सेना और अन्य जिलों में तैनात है उन्होंने भी डाक के माध्यम से मतदान दिया है। इनकी गिनती के बाद 3 दिसंबर के दिन बाकि मतों की गिनती होगी जिसके बाद प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला सामने आ जाएगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews