Shivpuri News: क्षेत्र में चल रही सट्टे जुएं और नशे की दुकान, भाजपा सांसद परेशान, गृह मंत्री से की शिकायत

shivpuri

शिवपुरी, शिवम पाण्डेय। शिवपुरी (shivpuri) क्षेत्र में चल रहे अवैध (illegal) जुआ-सट्टा (gambling) ,स्मैक व चिंताजनक रूप से बढ़ रही गौ तस्करी (cow smuggling) पर अंकुश लगाने के लिए गुना-शिवपुरी क्षेत्र के सांसद (mp) डॉक्टर के.पी यादव ने मध्य प्रदेश (madhya pradesh) के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (home minister narottam mishra) से मुलाकात कर सख्त प्रतिबंध लगाने हेतु मांग की।

गौरतलब है कि क्षेत्र में जुआ-सट्टा स्मैक आदि असामाजिक गतिविधियों से युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है। इन कृत्यों से घरों में आपसी कलह व घरेलू हिंसा के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है, जिन पर रोकथाम के लिए व क्षेत्र में बढ़ रही अवैध गौ तस्करी के कई मामले लगातार सामने आने के बाद एवं विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार मांग उठाये जाने पर सांसद डॉक्टर के.पी यादव ने गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से भेंटकर क्षेत्र में इन गतिविधियों को रोकने हेतु आवश्यक कार्यवाही की मांग की।

यह भी पढ़ें… जुलाई में सरकारी कर्मचारियों को मिल सकती है बड़ी राहत, DA में होगा बड़ा बदलाव!

सांसद डॉक्टर के पी यादव ने कहा कि हमें अपने क्षेत्र के युवाओं का भविष्य बचाना है। जुआ सट्टा से बर्बाद होते परिवारों को उस नर्क से बाहर निकालना है। ऐसे व्यक्ति समाज के लिए अभिशाप है जो इन कार्यों में संलग्न रहते हैं व पुलिस प्रशासन की सख्तीआवश्यक है। समाज व प्रशासन के समन्वय से इन पर रोक लगे। समाज के संभ्रांत नागरिकों को एकजुट होकर इन गतिविधियों के खिलाफ खड़ा होना होगा। जिसके लिए उन्हें आवश्यक पुलिस सुरक्षा प्राप्त हो एवं ऐसी गतिविधियों को मिल रहे संरक्षण बंद हो ऐसा गृह मंत्री जी से निवेदन किया है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews