Mohan Cabinet Meeting : मोहन कैबिनेट की अहम बैठक आज, इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

कैबिनेट बैठक में सीएम यादव मंत्रियों से विभागवार और योजना के आधार पर अपडेट और केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं पर चर्चा कर सकते है।
CM Dr Mohan Yadav

Mohan Cabinet Decision 2025 : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज मंगलवार को सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में अहम कैबिनेट बैठक बुलाई गई है । वर्ष 2025 में होने वाली इस पहली बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मंजूरी दी जाएगी।

कैबिनेट बैठक में कृषि, बिजली, केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं , गणतंत्र दिवस की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में मंत्रियों से विभागवार और योजना के आधार पर भी जानकारी मांगी जा सकती है, जिसमें सीएम ने मंथन में युवा, गरीब, किसान और महिलाओं पर फोकस करने के निर्देश दिए थे। इसके अलावा कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में 26 दिसंबर को हुए मंथन पर भी चर्चा होगी।

कैबिनेट के बाद सीएम लेंगे कई अहम बैठकें

आज मंगलवार को कैबिनेट बैठक के साथ मुख्यमंत्री अलग-अलग विभागों की समीक्षा भी करेंगे। सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक में शामिल होगी, इसके बाद सीएम दोपहर 12:30 बजे से सिंहस्थ कार्यों को लेकर मंत्रिमंडल समिति की बैठक लेंगे। दोपहर 3 बजे से गौशालाओं के गोवंश तो अनुदान राशि के वृद्धि के संबंध में और दोपहर 3:30 से ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे। 4:30 से सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण विभाग की मीटिंग आयोजित होगी।

पिछली कैबिनेट बैठक में हुए थे कई अहम फैसले

इससे पहले 27 दिसंबर 2024 को कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए थे। पिछली बैठक में धान उत्पादक किसानों को 2000 रुपये प्रति हेक्टेयर के मान से प्रोत्साहन राशि देने, किसानों के लिए सौलर प्लांट लगाने, 11 केवी के बिजली फीडरों को सौलर प्लांट से जोड़ने के साथ क्षिप्रा नदी के तट पर घाट निर्माण की स्वीकृति और पार्वती-कालीसिंध-चंबल नदी लिंक परियोजना समेत आधा दर्जन प्रस्तावों को मंजूरी दी गई थी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews