इस योजना के तहत आधे शुल्क में दी जाएगी किसानों को बिजली, जानें पात्रता और फायदे

MP farmers

MP Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana

MP Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मध्यप्रदेश में किसानों के हित के लिए एक योजना की शुरुआत की थी जिसका नाम मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना है। इस योजना के तहत किसानों को सिंचाई के लिए निर्धारित शुल्क से आधे दाम पर बिजली का कनेक्शन दिया जाएगा जिसके तहत बिजली खेतों में सिचाई के लिए इस्तेमाल की जा सकेगी। इस योजना का लाभ पात्र किसानों को दिया जाएगा। हालांकि इसमें पहले आओ पहले पाओ वाला सिस्टम रहेगा।

इसके लिए ऑनलाइन आवेदन लेना शुरू कर दिए गए हैं। योजना में शामिल होने के लिए किसानों को योजना के निमित्त छूट के साथ ही शेष देय राशि जमा करवानी होगी। वहीं पहले का कोई भी बिल बकाया नहीं होना चाहिए। तभी इस योजना का लाभ उन्हें मिल सकेगा। ये योजना मालवा-निमाड़ में मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा चलाई जा रही है। इसको लेकर कंपनी के प्रबंध निदेशक अमित तोमर द्वारा बताया गया है कि उक्त योजना अस्थाई कनेक्शन वालों और नए स्थाई कनेक्शन लेने वाले कृषकों के लिए उपयोगी है।

योजना में तीन हार्स पॉवर, अधिक क्षमता के पंप वाले पात्र है, इनके स्थाई कनेक्शन के लिए 200 मीटर तक 11 केवी लाइन लाइन बिजली कंपनी लगाएगी। किसानों को ट्रांसफॉर्मर के लिए इस्टिमेट का 50 फीसदी अंश देना होगा। बची हुई राशि शाशन और बिजली विद्युत वितरण कंपनी द्वारा दी जाएगी। इस योजना का लाभ एक किसान और किसान समूह को मिलेगा। किसानों को अच्छी बिजली पर्याप्त वोल्टेज के साथ मिलेगी। साथ ही सब्सिडी भी प्राप्त होगी।

जानें MP Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana के फायदे

  • मध्यप्रदेश के मूल निवासियों को इस योजना की पात्रता दी जा सकेगी।
  • किसानों को 3 हॉर्सपावर और उससे ज्यादा क्षमता वाली स्थाई कृषि पंप का कनेक्शन दिया जाएगा।
  • किसानों को 200 मीटर की दूरी तक 11 केव्ही लाईन का विस्तार और वितरण ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएंगे।
  • इस योजना के लिए किसानों को सिर्फ 50 फीसदी राशि खर्च करनी होगी। बाकि की राशि कंपनी और सरकार देगी।
  • अगले दो सैलून तक इस योजना का संचालन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना के लिए पात्रता

  • मध्य प्रदेश का निवासी ही इस योजना का लाभ ले सकेंगे।
  • योजना के लिए कृषक एवं कृषकों के ग्रुप को पात्र माना जाएगा।
  • किसानों के पास खेती करने के लिए जमीन होनी चाहिए।

योजना के लिए जरुरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • किसान कार्ड
  • किसान के पास जमीन से संबंधित दस्तावेज
  • बैंक खाते का विवरण
  • चालू मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews