MP News : BJP किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष घोषित, देखें लिस्ट

MP News : BJP किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष घोषित, देखें लिस्ट

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  भारतीय जनता पार्टी ने किसान मोर्चा (BJP Kisan morcha) और अनुसूचित जाति मोर्चा (BJP Anusuchit Jati Morcha) के जिला अध्यक्षों की घोषणा की है।  किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने और अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ कैलाश जाटव ने प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की सहमति से जिला अध्यक्षों की घोषणा की है।

किसान मोर्चा ने दतिया में महेंद्र यादव, ग्वालियर ग्रामीण में बृजमोहन सिंह गुर्जर,  टीकमगढ़ में किशन पटेरिया, निवाड़ी में ब्रजेन्द्र पाल, रीवा में प्रशांत पाठक, सतना में कृष्णा पण्डे, उमरिया में कमलेश गुप्ता, बालाघाट में जितेंद्र मोहारे, मंडला में उमेश शुक्ला, सिवनी में देवी सिंह बघेल, हरदा में राजेश गोदारा और बुरहानपुर में राजू विश्वनाथ पाटिल को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।

ये भी पढ़ें – MP: BJP महिला मोर्चा के जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा, यहाँ देखे लिस्ट

इसी तरह  अनुसूचित जाति मोर्चा ने दतिया डॉ परशुराम अहिरवार, अशोकनगर में नरेंद्र जाटव (मुंगावली), पन्ना विजय बागरी , रीवा में सियाशरण साकेत, सतना में कमल बाल्मीकि, सीधी में राकेश मौर्य, शहडोल में रामलखन खटीक, अनूपपुर में लक्ष्मीदास चौधरी, कटनी संत कुमार रैदास, मण्डला में इंजीनियर जुगल किशोर बघेल, सिवनी में आशीष माना ठाकुर, छिंदवाड़ा में श्रीमती ज्योति डहेरिया, हरदा में मनीष निषाद, भोपाल ग्रामीण में किशनलाल अहिरवार, राजगढ़ में राजेश खरे, खरगौन में सुन्दर बारसे, नरसिंहपुर में डॉ भारत मेहरा, शाजापुर में प्रकाश झाबा, देवास में संजय दायमा, बालाघाट में शंकर तोडकर और रतलाम में ओमप्रकाश बोरिया को अध्यक्ष नियुक्त किया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews