MP News : डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने राज्य की प्रगति पर डाला प्रकाश, कहा – ‘इस साल 3 नए मेडिकल कॉलेज शुरू होंगे’

MP News : भोपाल में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने राज्य सरकार की आगामी योजनाओं और उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं और राज्य की प्रगति पर भी प्रकाश डाला।
MP News : डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने राज्य की प्रगति पर डाला प्रकाश, कहा – ‘इस साल 3 नए मेडिकल कॉलेज शुरू होंगे’

MP News : मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने भोपाल में आयोजित एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य सरकार की नीतियों, आगामी योजनाओं और वर्तमान उपलब्धियों पर विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने आर्थिक सुशासन, बुनियादी ढांचे के विकास, कृषि क्षेत्र में सुधार और शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी बदलावों पर जोर दिया। इसके साथ ही राज्य के आगामी बजट और योजनाओं के माध्यम से सरकार की विकास की दिशा और दृष्टिकोण को स्पष्ट किया गया।

[dgv_vimeo_video id=”983004370″]

तीसरी बार बनी सरकार:

दरअसल इस दौरान राजेंद्र शुक्ला ने बताया कि देश में तीसरी बार कोई सरकार बनी है, और यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि, “पहले कोई भरोसा नहीं करता था कि हम 29 में से 29 सीटें जीतेंगे। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सुशासन का भरोसा जनता को है, और इसी विश्वास ने हमें यह सफलता दिलाई है।”

मध्य प्रदेश बीजेपी का गढ़

वहीं शुक्ला ने गर्व से कहा कि मध्य प्रदेश अब बीजेपी का गढ़ बन चुका है। उन्होंने कहा कि, “आने वाले 5 सालों में दोगुना करने के लक्ष्य से हमने 3 लाख 65 हजार करोड़ का बजट पेश किया है। 2003 के पहले इसी एमपी का बजट सड़क में गड्ढे भरने के लिए ओवर ड्राफ्ट हो जाता था, लेकिन 2003 के बाद से बीजेपी की सरकारों ने आर्थिक सुशासन लाया है।”

एक्सप्रेस वे और इंफ्रास्ट्रक्चर

जानकारी के अनुसार इस बजट में 5 नए एक्सप्रेस वे बनाने का संकल्प किया गया है। यह राज्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। शुक्ला ने बताया कि इन एक्सप्रेस वे के निर्माण से न केवल परिवहन सुविधाएं बेहतर होंगी बल्कि रोजगार के नए अवसर भी उत्पन्न होंगे।

कृषि और किसानों के लिए योजनाएं

दरअसल डिप्टी सीएम शुक्ला ने कहा कि किसानों को समृद्ध बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और मध्य प्रदेश सरकार ने कई महत्वपूर्ण काम किए हैं। राज्य को लगातार 6 बार कृषि कर्मण अवार्ड मिल चुका है, जो राज्य की कृषि प्रगति को दर्शाता है।

6 नए मेडिकल कॉलेज शुरू होंगे

डिप्टी सीएम ने बताया कि इस साल 3 और अगले साल 6 नए मेडिकल कॉलेज शुरू होंगे। पीपीपी मोड में हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे, और 9 जिलों में पीपीपी मॉडल के टेंडर भी निकाले गए हैं। आयुष्मान योजना में 4 करोड़ से ज्यादा कार्ड धारक एमपी में हैं, जो राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को दर्शाता है।

शुक्ला ने कहा कि क्वालिटी एजुकेशन के लिए प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर सीएम राइज स्कूल डेवलप हो रहे हैं। पीएम श्री एक्सीलेंस कॉलेज में हर जिले में आईआईटी और आईआईएम के स्तर की उच्च शिक्षा मिलेगी।

दरअसल इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राजेंद्र शुक्ला ने राज्य की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार मध्य प्रदेश को एक विकसित और समृद्ध राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, और यह बजट उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews