MP News: धार पुलिस ने तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार, जब्त किए 85 अवैध पिस्टल और देशी कट्टे

mp news

MP News: मध्य प्रदेश के धार जिले की मनावर पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाई की है। दरअसल, 85 अवैध पिस्टल और देसी कट्टे पुलिस ने बरामद किए हैं। साथ ही तीन बदमाशों को भी अपनी गिरफ्त में लिया है। इसके अलावा यह भी बात सामने आई है कि इन बदमाशों ने 8 लाख रुपए चोरी किए थे जो इनके पास से पुलिस ने बरामद किए है।

पुलिस ने इस मामले में जांच की तो ये बात सामने आई कि बदमाश सिकलीगर विनोदसिंह, जगतसिंह सिकलीगर और सिकलीगर दीपकसिंह खरगोन जिले के गिरोह के मुख्य सदस्य है। इनके पास से आज पुलिस को 79 देशी कट्टे, 6 देशी पिस्टल, 60 जिंदा कारतूस, 2 बाइक, सोने चांदी के जेवर और 8 लाख रुपए बरामद किए है।

बताया जा रहा है कि दो सदस्य फरार है। इस गिरोह के लोग अवैध हथियारों के साथ चोरी-नकबजनी जैसी घटनों को अंजाम देते है। जब पुलिस ने इसको लेकर गिरफ्तार किए आरोपी से पूछताछ की तो ये बात सामने आई कि क्षेत्र में तीन बड़ी घटनाओं में इनका हाथ रहा है। पुलिस एंड बदमाशों से लगातार पूछताछ कर रही है।

वहीं पुलिस द्वारा यह बताया गया है कि इन बदमाशों द्वारा तालों की नकली चाबी बनाकर घरों में चोरी के साथ बाइक और कई सामान यह चुरा कर ले जाते हैं। इतना ही नहीं आसपास के क्षेत्र के सूने मकानों को यह निशाना बनाकर उसमें हाथ साफ करते हैं। इसके अलावा अवैध हथियार को ये बदमाश अपने घर और वाकानेर नदी के किनारे रखते थे। पुलिस द्वारा यह भी बताया गया कि इंदौर और बड़वानी में ही है अवैध हथियार बेचने के लिए घूमते है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews