MP News : छतरपुर में एक युवक के साथ किया गया तालिबानी सलूक, निर्वस्त्र करके बेल्ट से की मारपीट, पुलिस ने किया मामला दर्ज

MP News : एक युवक के साथ तालिबानी सलूक का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार घटना छतरपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
MP News : छतरपुर में एक युवक के साथ किया गया तालिबानी सलूक, निर्वस्त्र करके बेल्ट से की मारपीट, पुलिस ने किया मामला दर्ज

MP News : छतरपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ तालिबानी सलूक का मामला सामने आया है। घटना में नशे में धुत चार युवकों ने एक युवक को निर्वस्त्र कर बेल्ट से पीटा, लात-घूंसे मारे, कट्टा अड़ाया और कपड़े फाड़ दिए। इसके अलावा, उन्होंने युवक के शरीर को सिगरेट से कई जगह दागा। यह घटना एक सप्ताह पुरानी बताई जा रही है, जिसका वीडियो मंगलवार रात सरानी दरवाजा के पास, फूला देवी मार्ग पर पुलिया के नजदीक बनाया गया था।

वीडियो हुआ वायरल:

दरअसल मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा गया कि दो युवक मिलकर एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट कर रहे हैं और एक व्यक्ति वीडियो बना रहा है। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले को संज्ञान में लिया और आरोपियों की तलाश शुरू की।

पुलिस की कार्रवाई:

वहीं छतरपुर के एसपी अगम जैन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी कोतवाली थाना का दौरा किया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस मामले में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देशी कट्टा और एक पिस्टल भी बरामद की है।

एसपी का बयान:

दरअसल एसपी अगम जैन ने कहा है कि, “वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद पुलिस ने कार्रवाई की। दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जिस व्यक्ति के साथ घटना हुई है, उसकी भी पहचान की जा रही है और उसे भी सुरक्षित रखा गया है।”

घटना की जांच:

जानकारी के अनुसार जांच में सामने आया है कि युवक अपने घर लौट रहा था, तभी इन चार युवकों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। पुलिस द्वारा घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए गहन जांच की जा रही है। एसपी जैन ने कहा कि अन्य आरोपी भी जल्द ही गिरफ्तार किए जाएंगे और सभी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हालांकि इस घटना ने छतरपुर में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं पुलिस की त्वरित कार्रवाई से निश्चित रूप से अपराधियों के खिलाफ एक कड़ा संदेश जाएगा। लेकिन इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन को और अधिक सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। हालांकि पुलिस ने आश्वासन दिया है कि सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews