
नीमच , डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (MP) के नीमच (Neemach) से एक धर्म परिवर्तन करने का एक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नीमच में एक व्यक्ति ने एक हिन्दू महिला से अपने शादीशुदा होने की बात छुपा कर उससे निकाह कर लिया। इतना ही नहीं वो व्यक्ति उस हिन्दू महिला को धर्म परिवर्तन करने के लिए भी काफी ज्यादा उकसाता रहा। साथ ही इस बात को लेकर व्यक्ति ने महिला की खूब पिटाई भी की। साथ ही महिला का 3 बार गर्भपात भी उस व्यक्ति ने करवाया।
जब इस बात से महिला परेशान हुई और उसे सच्चाई पता चली तो उसने विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों की मदद से जिला पुलिस अधीक्षक को अपनी व्यथा सुनाई। इस पूरी व्यथा को सुनने के बाद जिला पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के आदेश पर महिला थाने में इस मामले का केस दर्ज किया गया।
Must Read : दूर्वा के इन उपायों से दूर होंगे सभी विघ्न, गणेशजी का मिलेगा आशीर्वाद
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि मैं नीमच के कैंट इलाके में रहती हूं। यहां 2018 में मेरी मुलाकात अशरफ पिता इस्माइल खान से हुई थी। जिसकी उम्र 34 साल थी। अशरफ ने मुझे बताया कि वह तलाकशुदा है। उसका 2021 में तलाक हो गया था। उसके बाद 20।6। 2021 को नीमच महावीर नगर स्थित एक घर पर कुछ कागजात पर साइन करवाए गए। उसके बाद अशरफ ने कहा कि अपना निकाह हो चुका है।
पीड़ित महिला ने बताया कि शादी के 2 महीने बाद पता चला कि अशरफ शादीशुदा है और उसकी पत्नी है उसके साथ ही रहती है। अशरफ का तलाक नहीं हुआ है। उसने झूठ बोल कर मुझ से निकाह किया। जब मैंने इस बात को लेकर उससे कहा तो वह मुझे धमकी देने लगा और वह मुझसे मारपीट कर मेरा धर्म बदलने के लिए कहता रहा। मैं इस बात से इंकार करती थी तो वह मुझे बहुत मारता था और प्रताड़ित करता था। आगे पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसके साथ शराब पीकर लगातार मारपीट करता रहा। वहीं तीन बार उसने मेरा गर्भपात भी करवाया।
देखें वीडियो –
नीमच शहर में मुस्लिम युवक ने खुद को तलाकशुदा बताकर हिंदू युवती से निकाह किया, बाद में धर्म परिवर्तन करने का दबाव डालने लगा. निकाह के दो महीने बाद युवती को जब युवक के शादीशुदा होने का पता चला तो उसने मारपीट शुरू कर दी. 3 बार गर्भपात तक कराया.
@ChouhanShivraj #Neemuch pic.twitter.com/Hy1YMYGzxd— Mayank Tiwari (@imayanktiwari) August 24, 2022
