MP News: मोहन सरकार का ट्रांसपोर्टरों को बड़ा तोहफा, मध्य प्रदेश में लागू होगा गुजरात मॉडल, अवैध वसूली पर लगेगी रोक

CM Mohan Yadav

MP News: सीएम मोहन यादव की सरकार ने ट्रांसपोर्टरों के हित में बड़ा फैसला लिया है। लोकसभा चुनाव के बाद प्रदेश में  ट्रांसपोर्ट व्यवस्था के लिए गुजरात मॉडल लागू होगा। सिस्टम को पारदर्शी बनाया जाएगा। इससे भ्रष्टाचार और अवैध वसूली पर रोक लगेगी। इस बात की जानकारी परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने दी है।

पूरा होगा पीएम मोदी का सपना

उदय प्रताप सिंह ने कहा, ” सीएम मोहन यादव के नेतृत्व में पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के ट्रांसपेरेंट सिस्टम व्यवस्था का सपना पूरा होगा।” उन्होनें आगे कहा, “चुनाव के बाद प्रदेश में तत्काल प्रभाव से गुजरात मॉडल को लागू किया जाएगा। नया सिस्टम 100% गुजरात मॉडल पर आधारित होगा, इसे और भी बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा।”

पारदर्शी सिस्टम से मिलेंगे कई फायदे

ट्रांसपोर्ट व्यवस्था के पारदर्शी होने से चौकियों पर आने-जाने वाले ट्रांसपोर्टों से अवैध वसूली पर रोक लगेगी। ट्रांसपोर्ट व्यवस्था के पारदर्शी होने से विभाग के ऊपर लोगों का भरोसा भी बढ़ेगा। एमपी में गुजरात मॉडल लागू होने से मैनुअल फ़ंक्शनिंग बंद होगी। पेपर चेकिंग समेत सारी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और कैमरे की निगरानी में होगी।

सीएम मोहन यादव ने की बैठक

27 फरवरी को ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में मंत्रियों के साथ-साथ ऑल इंडिया मोटर्स ट्रांसपोर्ट कॉंग्रेस और इंदौर ट्रक एंड ऑपरेटर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी भी शामिल हुए थे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews