MP Panchayat Election : किसकी बजेगी ढोलक, किसका कटेगा केक

पंचायत चुनाव 2021

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। राज्य निर्वाचन आयोग ने मध्य प्रदेश पंचायत चुनावों (MP Panchayat Election) की घोषणा कर दी है। पहला चरण 13 दिसंबर से शुरू हो रहा है। चुनावों में किस्मत आजमाने वाले उम्मीदवारों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उधर निर्वाचन आयोग ने भी अपने स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। आयोग ने उम्मीदवारों को आवंटित किये जाने वाले चुनाव चिन्ह को अंतिम रूप दे दिया है।

निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनावों के लिए सभी पदों के लिए अलग अलग चुनाव चिन्ह निर्धारित किये हैं जो उम्मीदवारों को आवंटित किये जायेंगे।  कुल 120 चुनाव चिन्हों में से ही उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित होगा। जानकारी के अनुसार जिला पंचायत सदस्य के लिए 859, जनपद पंचायत सदस्य के लिए 6727, सरपंच पद के लिए 22,581 और पांच पद के लिए 3,62,754 पदों पर निर्वाचन होना है।

ये भी पढ़ें – पंचायत चुनावों को हाईकोर्ट में चुनौती दिए जाने को लेकर मंगलवार को होगी सुनवाई

जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव चिन्ह 

राज्य निर्वाचन आयोग ने इस पद के लिए मोरपंख, मेज, कुर्सी, गुब्बारा, गैस बत्ती, संडसी, बिजली का बल्ब, फावड़ा और बेलचा, लालटेन, सूरजमुखी, पीपल का पत्ता,  सिगड़ी, गैस स्टोव, रेडियो, स्लेट, टेबल पंखा, हाथ चक्की, सिलाई की मशीन, गाड़ी, छाता, पतंग, उगता सूरज, दो पत्तियां, गैस सिलेंडर, बेंच, नाव, लड़का-लड़की, सिर पर टोकरी रखी औरत, अंगूठी, मटका, पिचकारी, दो तलवार और एक ढाल, सीटी, कढ़ाई, मोमबत्तियां, चाबी, बल्ला,  हारमोनियम  और तीरकमान निर्धारित किये हैं ।

ये भी पढ़ें – Pizza Day पर Google ने बनाया Puzzle Game, देखिये ये खास डूडल

जनपद पंचायत सदस्य के लिए चुनाव चिन्ह 

राज्य निर्वाचन आयोग ने इस पद के लिए छत का पंखा, अलमारी, मशाल, फसल काटता किसान, तराजू, बॉक्स, लेटर, कप-प्लेट, प्रेशर कुकर, डीजल पंप, टेलीफोन, दरवाजा, चरपाई, भोपू, ड्रम, ढोलक, कंघी,  आरी, रेल का इंजन, टेलीविजन, ट्रैक्टर चलाता किसान, झोपड़ी, ब्लैक बोर्ड और बरगद का पेड़ निर्धारित किये हैं।

ये भी पढ़ें – जनजातीय नागरिकों के विकास के लिए होंगे सभी प्रयास, बैठक में CM ने दिए निर्देश

सरपंच के लिए चुनाव चिन्ह 

राज्य निर्वाचन आयोग ने इस पद के लिए टेबल लैंप, घंटी, सब्जियों की टोकरी, अनाज बरसाता हुआ किसान, वायलिन, फलों सहित नारियल, टोप, हॉकी और गेंद, कलम-दवात, किताब, स्टूल, खंभे पर ट्यूबलाइट, हार, जग, लट्टू, नल, पुल, बस, गेहूं की बाली, कुआं, ताला और चाबी, हस्तचलित पंप, कांच का गिलास और चश्मा निर्धारित किये हैं।

पंच के लिए चुनाव चिन्ह 

राज्य निर्वाचन आयोग ने इस पद के लिए फावड़ा, बाल्टी, कुल्हाड़ी और बिजली का स्विच, बेलन, कैंची, केतली, मक्के का भुट्टा, हल और सीढ़ी निर्धारित किये हैं।

आयोग ने रिजर्व चुनाव चिन्ह भी रखे हैं 

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार यदि किसी सीट पर अधिक संख्या से अधिक उम्मीदवार हो गए तो उसके लिए आयोग ने रिजर्व चुनाव चिन्ह भी रखे हैं जो आवंटित किये जायेंगे।  ये हैं आइसक्रीम, डोली, कोट, गाजर, केक, डबल-रोटी, वायुयान, जीप, स्कूटर, पोत और फ्रॉक, बनियान, कमीज, गुलाब का फूल, टेंट, छड़ी, शटल।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews