
MP Holi Special Train : मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। होली रंगपंचमी जैसे त्योहार पर बड़ी संख्या में भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भोपाल , जबलपुर , इंदौर और रीवा से 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इन सभी ट्रेनों का शेड्यूल और रूट की जानकारी नीचे दी गई है। यात्री होली स्पेशल ट्रेन के ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद नम्बर 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं।
जानिए कब से चलेगी होली स्पेशल ट्रेन, कैसा रहेगा रूट-शेड्यूल
- गाड़ी संख्या 01053 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस एक्सप्रेस वीकली स्पेशल ट्रेन प्रत्येक बुधवार को 20 एवं 27 मार्च 2024 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन से 12:15 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन गुरुवार को इटारसी मध्य रात्रि 00:20 बजे और 16:05 बजे बनारस स्टेशन पहुँचेगी।
- गाड़ी संख्या 01054 बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस वीकली स्पेशल ट्रेन प्रत्येक गुरूवार को 21 एवं 28 मार्च 2024 को बनारस स्टेशन से 20:30 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन शुक्रवार को इटारसी 10:10 बजे और रात 23:55 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन पहुँचेगी।
- इस गाड़ी में 01 वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 09 वातानुकूलित तृतीय इकॉनमी श्रेणी, 03 शयनयान श्रेणी, 03 सामान्य श्रेणी, 01 जनरेटर कार, 01 एसएलआरडी सहित कुल 20 एलएचबी कोच रहेंगे। रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज जंक्शन एवं वाराणसी स्टेशनों पर रुकेगी।
- महू-इंदौर-पटना स्पेशल ट्रेन 18 और 22 मार्च व 5 और 12 अप्रैल को महू से सुबह 4.05 बजे चलकर 4.29 बजे इंदौर आएगी. सुबह 4.34 बजे इंदौर से निकलेगी। फिर अगले दिन शनिवार सुबह 3.30 बजे पटना पहुंचेगी।वापसी में पटना से शनिवार सुबह 6 बजे यह ट्रेन चलेगी और रविवार सुबह 6.20 बजे इंदौर और सुबह सात बजे महू आएगी. यह ट्रेन दोनों दिशाओं में देवास, उज्जैन, मक्सी, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, बीना, सागर, दमोह, सतना होते हुए पटना पहुंचेगी। ट्रेन में स्लीपर श्रेणी के 8, थर्ड AC श्रेणी के 6, सेकंड AC के 2 और सामान्य श्रेणी के 3 कोच समेत कुल 22 LHB कोच होंगे।
- ट्रेन संख्या 02186/02185 रीवा-रानी कमलापति-रीवा वीकली सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 1-1 ट्रिप में चलेगी। ट्रेन 02186 रीवा से रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन 23 मार्च को दोपहर 12.30 बजे रीवा से रवाना होगी और उसी दिन रात 9:15 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन 02185 रानी कमलापति से रीवा स्पेशल ट्रेन 23 मार्च को रात 10.15 बजे रानी कमलापति स्टेशन से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 7.20 बजे रीवा स्टेशन पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 01704 – 30 और 31 मार्च को रीवा से शाम 06:15 बजे चलकर अगले दिन सुबह रात 04:40 पर रानी कमलापति पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 01703- 31 मार्च और 01 अप्रैल को रानी कमलापति से सुबह 06:25 पर चलकर शाम 05:00 पर रीवा पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 01663/01662 रानी कमलापति-दानापुर-रानी कमलापति (भोपाल) होली स्पेशल- गाड़ी संख्या 01663 रानी कमलापति-दानापुर होली स्पेशल रानी कमलापति से 18, 23 और 27 मार्च को 14.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 08.45 बजे दानापुर पहुंचेगी।गाड़ी संख्या 01662 दानापुर-रानी कमलापति होली स्पेशल दानापुर से 19, 24 और 28 मार्च को 11.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 09.50 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 01705/01706 जबलपुर-दानापुर-जबलपुर होली स्पेशल- गाड़ी संख्या 01705 जबलपुर-दानापुर होली स्पेशल जबलपुर से 19 और 26 मार्च को 19.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 08.45 बजे दानापुर पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 01706 दानापुर-जबलपुर होली स्पेशल दानापुर से 20 और 27 मार्च को 11.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 04.15 बजे जबलपुर पहुंचेगी।
लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

