MP के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, भोपाल-उज्जैन और ग्वालियर से होकर चलेगी 4 स्पेशल ट्रेनें, ऐसे रहेगा रूट-शेड्यूल, ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त

गाड़ी संख्या 09313 उज्जैन भोपाल स्पेशल रात 9 बजे उज्जैन से भोपाल के रवाना होगी। रात 12.40 बजे संत हिरदाराम नगर और रात 1:00 बजे भोपाल पहुंचेगी। यह स्पेशल 11 जुलाई से 31 अगस्त तक चलेगी।
समर स्पेशल ट्रेन : नागपुर-गया ट्रिप स्पेशल ट्रेन, पश्चिम मध्य रेलवे के इटारसी, जबलपुर और सतना स्टेशनों पर ठहराव

MP Rail News : मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है।सावन के महीना शुरू होने से पहले ही भारतीय रेलवे ने भोपाल से महाकाल की नगरी उज्जैन के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। आज गुरूवार से गाड़ी संख्या 09313 और 09314 रोजाना भोपाल-उज्जैन-भोपाल के लिए 1 सितंबर तक चलेगी। इसके साथ जबलपुर-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-जबलपुर स्पेशल ट्रेन भी चलेगी, इससे वैष्णो देवी जाने वाले भक्तों को लाभ मिलेगा। इन सभी ट्रेनों का रूट और शेड्यूल नीचे दिया गया है।यात्री बुकिंग से पहले इसे चेक कर सकते है ।

एमपी से होकर चलेगी ये स्पेशल ट्रेनें

  • गाड़ी संख्या 09313 उज्जैन भोपाल स्पेशल रात 9 बजे उज्जैन से भोपाल के रवाना होगी। रात 12.40 बजे संत हिरदाराम नगर और रात 1:00 बजे भोपाल पहुंचेगी। यह स्पेशल 11 जुलाई से 31 अगस्त तक चलेगी।
  • गाड़ी संख्या 09314 भोपाल उज्जैन स्पेशल 12 जुलाई से 1 सितंबर तक भोपाल से उज्जैन के लिए रोजाना दोपहर 2:10 बजे रवाना होगी। यह ट्रैन आधी रात 2.35 बजे संत हिरदाराम नगर और सुबह 7.20 बजे उज्जैन पहुंचेगी। यह 12 जुलाई से 1 सितंबर तक चलेगी।ट्रेन रास्ते में दोनों दिशाओं में तराना रोड, मक्सी, काली सिंध, अकोदिया, शुजालपुर, कालीपीपल, सीहोर, संत हिरदाराम नगर स्टेशनों पर रुकेगी।
  • गाड़ी संख्या 01707 जबलपुर-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल ट्रेन 15 जुलाई 2024 से 05 अगस्त 2024 तक प्रत्येक सोमवार को जबलपुर स्टेशन से 06:00 बजे प्रस्थान करेगी.यह ट्रेन कटनी मुड़वारा 07:20 बजे, दमोह 08:45 बजे और सागर 09:45 बजे होकर मंगलवार को दोपहर 12:15 बजे श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन पहुंचेगी। इस गाड़ी में 01 वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 06 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 11 शयनयान श्रेणी 02 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआर सहित कुल 24 कोच रहेंगे।
  • गाड़ी संख्या 01708 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-जबलपुर स्पेशल ट्रेन 16 जुलाई 2024 से 06 अगस्त 2024 तक प्रत्येक मंगलवार को श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन से सायं 18:10 बजे प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन अगले दिन यानी बुधवार शाम 17:55 बजे सागर, 19:00 बजे दमोह, 21:10 बजे कटनी मुड़वारा और रात्रि में 23:25 बजे जबलपुर स्टेशन पहुंचेगी।यह गाड़ी दोनों दिशाओं में कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी, ग्वालियर, मुरैना, आगरा कैंट, मथुरा, फरीदाबाद, हज़रत निजामुद्दीन, नई दिल्ली, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट एवं शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशनों पर रुकेगी।

ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त

  • निजामुद्दीन से चलने वाली ट्रेन 22168 निजामुद्दीन – सिंगरौली एक्सप्रेस ट्रेन 11 जुलाई को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त । 12 जुलाई को अपने प्रारंभिक स्टेशन सिंगरौली से चलने वाली ट्रेन 22166 सिंगरौली – भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन को निरस्त किया है।
  • गाड़ी संख्या 02131, पुणे – जबलपुर एक्सप्रेस, अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 15.07.2024, 22.07.2024 को निरस्त रहेगी।गाड़ी संख्या 02132, जबलपुर – पुणे एक्सप्रेस, अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 14.07.2024, 21.07.2024 को निरस्त रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 02185, रीवा – छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस, अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 14.07.2024, 21.07.2024 को निरस्त रहेगी।गाड़ी संख्या 02186, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस – रीवा एक्सप्रेस, अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 15.07.2024, 22.07.2024 को निरस्त रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 11115, भुसावल – इटारसी एक्सप्रेस, अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 14.07.2024 से 22.07.2024 तक निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 11116, इटारसी – भुसावल एक्सप्रेस, अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 14.07.2024 से 22.07.2024 तक निरस्त रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 12167, लोकमान्य तिलक टर्मिनस – वाराणसी एक्सप्रेस, अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 14.07.2024 से 21.07.2024 तक निरस्त रहेगी।गाड़ी संख्या 12168, वाराणसी – लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, अपने प्रारंभिक स्टेशन से , दिनांक 16.07.2024 से 23.07.2024 तक निरस्त रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 12187, जबलपुर – छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस, अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 15, 17 और 22 को निरस्त रहेगी।गाड़ी संख्या 12188, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस – जबलपुर एक्सप्रेस, अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 16, 18 और 21 जुलाई को निरस्त रहेगी।

नोट- यात्री इन स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद नम्बर 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं या फिर www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर भी डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews